आग लगने से एक घर जल कर राख
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Nov 2014 10:02 PM
बेलदौर. थाना क्षेत्र के सकरोहर पंचायत अंतर्गत पचरासी गांव के नहर समीप आग लगने से एक परिवार का आशियाना जल गया. जानकारी के अनुसार गांव से दूर एकांत मे बसे अनूप सिंह के घर में रविवार की सुबह अचानक आग लग गयी. उस वक्त सभी लोग घर के बाहर अलाव ताप रहे थे. घर से […]
बेलदौर. थाना क्षेत्र के सकरोहर पंचायत अंतर्गत पचरासी गांव के नहर समीप आग लगने से एक परिवार का आशियाना जल गया. जानकारी के अनुसार गांव से दूर एकांत मे बसे अनूप सिंह के घर में रविवार की सुबह अचानक आग लग गयी. उस वक्त सभी लोग घर के बाहर अलाव ताप रहे थे. घर से निकली आग की भीषण लपटों ने पूरे घर को जला कर राख कर दिया. अगर आसपास आबादी होती तो भारी तबाही होती. अगलगी मे पीडि़त परिवार का सब कुछ जल गया. इस बाबत सीओ संजय कुमार ने बताया कि घर जलने की सूचन मिली है. जांच करवा कर पीडि़त परिवार को सरकारी सहायता मुहैया करायी जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










