शिविर में डीजल अनुदान की राशि का हुआ वितरण

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Nov 2014 10:02 PM

विज्ञापन

बेलदौर. प्रखंड मुख्यालय के किसान भवन में बेलदौर पंचायत के किसानों के बीच लंबित डीजल अनुदान की राशि का वितरण किया गया. जानकारी के अनुसार शनिवार को मुखिया प्रतिनिधि संजय शर्मा की देखरेख में धान बिचड़े की प्रथम सिंचाई की लंबित राशि का नगद भुगतान किया गया. वितरण के दौरान कृषि समन्यवक पंकज कुमार ने […]

विज्ञापन

बेलदौर. प्रखंड मुख्यालय के किसान भवन में बेलदौर पंचायत के किसानों के बीच लंबित डीजल अनुदान की राशि का वितरण किया गया. जानकारी के अनुसार शनिवार को मुखिया प्रतिनिधि संजय शर्मा की देखरेख में धान बिचड़े की प्रथम सिंचाई की लंबित राशि का नगद भुगतान किया गया. वितरण के दौरान कृषि समन्यवक पंकज कुमार ने बताया की पंचायत के सामान्य कोटि के 170 किसान व अनुसुचित जाति के 67 किसानों का चयन किसानों के द्वारा दिये गये आवेदन के जांचोपरांत किया गया. इसकी सूची शिविर में चिपका दी गयी है. सरकार द्वारा निर्धारित प्रति किसान प्रति एकड़ 250 रुपया नगद भुगतान किया गया. वहीं सूची से वंचित किसानों मे काफी नाराजगी थ. राशि वितरण के दौरान वंचित किसान हंगामा मचा रहे थे. किसानों ने सलाहकार पर आवेदन जमा करने की जानकारी नही देने का आरोप लगाया. मालूम हो कि अनुदान राशि के वितरण को लेकर किसानों ने कई बार बीडीओ से गुहार लगाया. इसको गंभीरता से लेते हुए बीडीओ ने शिविर लगा कर राशि का वितरण करवाया. उन्होंने बताया की अतिशीघ्र महिनाथनगर पंचायत के किसानों के बीच भी लंबित डीजल अनुदान की राशि का वितरण करा दिया जायेगा. मौके पर कृषि समन्यवक राजकुमार, आनंद कुमार, किसान सलाहकार संजय राम, उमेश कुमार समेत दर्जनों किसान उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन