राजधाम में खुशियां मातम में बदल गयी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Nov 2014 11:02 PM

विज्ञापन

खगडि़या/ महेशखूंट : महेशखूंट थाना क्षेत्र के राजधाम निवासी विजेंद्र सिंह के परिवार वालों को भी भगवान ने अजीब विडंबना में डाल दिया. एक ही क्षण में शादी की खुशियां मातम में बदल गयी. पूरा परिवार शादी की खुशियां मना रहा था. लेकिन एक फायरिंग ने रंग में भंग डाल दिया. बताया जाता है कि […]

विज्ञापन

खगडि़या/ महेशखूंट : महेशखूंट थाना क्षेत्र के राजधाम निवासी विजेंद्र सिंह के परिवार वालों को भी भगवान ने अजीब विडंबना में डाल दिया. एक ही क्षण में शादी की खुशियां मातम में बदल गयी. पूरा परिवार शादी की खुशियां मना रहा था. लेकिन एक फायरिंग ने रंग में भंग डाल दिया. बताया जाता है कि घटना जयमाल के समय हुई.

उस समय बरात दरवाजे पर लगी थी और लोग खुशियों भरे माहौल में आतिशबाजी कर रहे थे. लेकिन अचानक कहीं से चली एक गोली ने पूरे खुशियों पर पानी फेर दिया. गुरुवार की देर रात शादी थी. लेकिन शुक्रवार को वहां कुछ नहीं था. विजेंद्र सिंह के घर पर सुबह लोग घटना की जानकारी ले रहे थे. कुछ देर बाद सभी लोग वापस लौट गये ओर उसके बाद सन्नाटा परिवार वालों को साल रहा था.

दोपहर बाद मृत विपुल की लाश जब घर पहुंची तो वहां परिजनों की चीख पुकार मच गयी. मां रो-रो कर अपने बेटे को जगाने की कोशिश कर रही थी. बताया जाता है कि भागलपुर में रह कर विपुल इंटर की पढ़ाई करता था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन