बीएसएनएल कर्मियों ने दिया एक दिवसीय धरना
फोटो है 14 मेंकैप्सन- प्रदर्शन करते बीएसएनएल कर्मी खगडि़या. राष्ट्र व्यापी कार्यक्रम के तहत गुरुवार को बीएसएनएल कर्मियों ने एक दिवसीय धरना दिया. धरना पर बैठे लोगों ने मांगों से संबंधित नारे भी लगाये. 30 सूत्री मांगों को लेकर धरना दे रहे बीएसएनएल कर्मियों ने ठेकेदारी प्रथा बंद करने, कैजुअल लेवर को नियमित करने सहित […]
फोटो है 14 मेंकैप्सन- प्रदर्शन करते बीएसएनएल कर्मी खगडि़या. राष्ट्र व्यापी कार्यक्रम के तहत गुरुवार को बीएसएनएल कर्मियों ने एक दिवसीय धरना दिया. धरना पर बैठे लोगों ने मांगों से संबंधित नारे भी लगाये. 30 सूत्री मांगों को लेकर धरना दे रहे बीएसएनएल कर्मियों ने ठेकेदारी प्रथा बंद करने, कैजुअल लेवर को नियमित करने सहित कई मांगों को लेकर कर्मियों ने धरना दिया. धरना पर बैठे कर्मियों को राजेंद्र कुमार, प्रमोद पटेल, कमल किशोर गुप्ता, वरूण कुमार राय, महेंद्र राय, अरूण कुमार झा,तपेंद्र कुमार आदि ने संबोधित किया. वक्ताओं ने मांगों से संबंधित एक ज्ञापन उच्चस्थ पदाधिकारियों को भी सौंपा. मौके पर सतेंद्र कुमार सिंह, राजकुमार, चंद्रेश्वर महतो, साकेत कुमार, दीपक कुमार, विद्यानंद सिंह, रविंद्र प्रसाद सिंह, बालेश्वर पासवान, पप्पू राम आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










