राम-कृष्ण नाम की धुन ने इलाकों को भक्तिमय किया

Updated:
विज्ञापन

फोटो है 10 में कैप्सन : रामध्वनि यज्ञ में करतब दिखाता कलाकारचौथम. प्रखंड मुख्यालय बाजार में विगत 72 घंटों से अनवरत अखंड राम ध्वनि यज्ञ अनुष्ठान से इलाका भक्तिमय हो गया है. डीलरों, एफसीआइ मजदूर संघ सहित ग्रामीणों के सहयोग आयोजित अनुष्ठान राम ध्वनि यज्ञ को 48 घंटे से बढ़ा कर 72 घंटे का संकल्प […]

विज्ञापन

फोटो है 10 में कैप्सन : रामध्वनि यज्ञ में करतब दिखाता कलाकारचौथम. प्रखंड मुख्यालय बाजार में विगत 72 घंटों से अनवरत अखंड राम ध्वनि यज्ञ अनुष्ठान से इलाका भक्तिमय हो गया है. डीलरों, एफसीआइ मजदूर संघ सहित ग्रामीणों के सहयोग आयोजित अनुष्ठान राम ध्वनि यज्ञ को 48 घंटे से बढ़ा कर 72 घंटे का संकल्प दोहराया गया. राम ध्वनि यज्ञ में आचार्य एवं वैदिक द्वारा हवन, रामायण पाठ एवं जाप सहित दूर दूर से आये कीर्तन मंडली के राम धुन से वातावरण भक्तिमय हो गया. राम ध्वनि में तहलका संगीत कीर्तन मंडली खरैता के नाल वादक मुन्ना परदेसी के अनोखे करतब से उपस्थित दर्शक का मन गद गद हो गया. वहीं नेपाल से आयी शांति देवी की महिला मंडली की सुरीली राम ध्वनि एवं नृत्य से दर्शकों का दिल भक्ति का ओज पैदा किया. राम ध्वनि यज्ञ में उक्त मंडली के अलावे सहरसा के जय राम कीर्तन मंडली, मैजनी खरैता के राकेश मंडली, महेशखूंट के बाबला मंडली सहित चौथम युवक कीर्तन मंडली ने धूम मचाया. राम ध्वनि यज्ञ का पूर्णाहुति शुक्रवार दिन के तीन बजे होगा. समापन के अवसर पर कीर्तन मंडली द्वारा भगवान के अवतार लीला की अद्भुत झांकी निकाली जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन