जदयु कार्यकताओं की बैठक संपर्क यात्रा को सफल बनाने पर विचार
फोटो -15 में कैप्सन -बैठक में भाग लेते पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता.प्रतिनिधि, बेलदौरप्रखंड क्षेत्र के उसराहा में बुधवार को जदयू जिला उपाध्यक्ष राजेश सिंह के आवास पर संपर्क यात्रा की सफलता को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गयी. इसकी अध्यक्षता जदयू प्रखंड अध्यक्ष अनिल सिंह ने की. मौके पर प्रदेश संगठन मंत्री गरीब […]
फोटो -15 में कैप्सन -बैठक में भाग लेते पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता.प्रतिनिधि, बेलदौरप्रखंड क्षेत्र के उसराहा में बुधवार को जदयू जिला उपाध्यक्ष राजेश सिंह के आवास पर संपर्क यात्रा की सफलता को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गयी. इसकी अध्यक्षता जदयू प्रखंड अध्यक्ष अनिल सिंह ने की. मौके पर प्रदेश संगठन मंत्री गरीब दास तांती ने कहा कि जिले के जेएनकेटी प्रांगण में होने वाली पूर्व सीएम नीतीश कुमार के संपर्क यात्रा को ऐतिहासिक बनाने के लिए कार्यकर्ता युद्ध स्तर पर अपने जनसंपर्क अभियान में जुट जायें. बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की सूची तैयार कर मोबाइल नंबर उपलब्ध करायें. पार्टी के अंदर रह कर पार्टी विरोधी कार्य करने वाले की पहचान करें, ताकि ऐसे विक्षुब्ध कार्यकर्ता को बाहर का रास्ता दिखाया जाये. मौके पर प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष विजय सिंह, जिला उपाध्यक्ष भूपेंद्र पंजियार, गोपाल सिंह, मनोज सिंह, पंकज पटेल, बिजली शर्मा सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










