अस्पताल के सहायकों की जिम्मेदारी तय नहीं

Updated:
विज्ञापन

प्रतिनिधि, अलौलीअस्पताल कार्यालय में सात सहायकों की प्रतिनियुक्ति के बाद भी चार सहायकों के जिम्मे कुछ भी जिम्मेदारी नहीं है. वहीं 2009 से ही संगनक के पद पर पदस्थापित सहायकों को उक्त पद की जिम्मेदारी से दूर रखा गया है. जिस कारण पोलियो एवं आरआइ कार्यक्रम का प्रतिवेदन संगनक के माध्यम से तैयार होकर नहीं […]

विज्ञापन

प्रतिनिधि, अलौलीअस्पताल कार्यालय में सात सहायकों की प्रतिनियुक्ति के बाद भी चार सहायकों के जिम्मे कुछ भी जिम्मेदारी नहीं है. वहीं 2009 से ही संगनक के पद पर पदस्थापित सहायकों को उक्त पद की जिम्मेदारी से दूर रखा गया है. जिस कारण पोलियो एवं आरआइ कार्यक्रम का प्रतिवेदन संगनक के माध्यम से तैयार होकर नहीं भेजा जाता है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सहायक सूर्य नारायण साह, अशोक कुमार यादव, कृष्ण कुमार एवं नीरज कुमार से कोई काम नहीं लिया जाता है. सहायक विनय कुमार मिश्रा को चार दिन जिला में तथा दो दिन यहां कार्य करने के लिए कहा जाता है. संगनक मनीष कुमार को 2009 में ही लाल बाबू साह के स्थानांतरण के बाद ही पदस्थापित हुए, परंतु अब तक इन्हें यह जिम्मेदारी नहीं देकर स्थापना, जन्म प्रमाण पत्र एवं आगत- निर्गत पंजी का कार्य लिया जाता है. जिस कारण स्थापना की सभी पंजी कार्यालय में नहीं रखी जाती है. लेखापाल चेतन शर्मा को वर्तमान में प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक का भार दिया गया है. उक्त संबंध में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ एमपी सिंह ने बताया कि संगनक के चार्ज को लेकर चार बार पत्राचार किया गया है. जबकि संगनक का पद नियमित क्लर्क का है. जिसकी अनदेखी होती रही है. जबकि चार संगनक के सवाल पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने कोई जवाब नहीं दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन