राशि के लिए भटक रहे मनरेगा मजदूर

Updated:
विज्ञापन

प्रतिनिधि, गोगरीमजदूरों के पलायन को रोकने के लिए सरकार द्वारा चलाये जाने वाले मनरेगा योजना का लाभ मजदूरों को नहीं मिल रहा है. विभाग द्वारा देर से राशि भुगतान होने के कारण मजदूर फिर से पलायन करने लगे हैं. गोगरी व बौरना पंचायत में लगभग एक हजार से अधिक लोगों को मजदूरी का भुगतान नहीं […]

विज्ञापन

प्रतिनिधि, गोगरीमजदूरों के पलायन को रोकने के लिए सरकार द्वारा चलाये जाने वाले मनरेगा योजना का लाभ मजदूरों को नहीं मिल रहा है. विभाग द्वारा देर से राशि भुगतान होने के कारण मजदूर फिर से पलायन करने लगे हैं. गोगरी व बौरना पंचायत में लगभग एक हजार से अधिक लोगों को मजदूरी का भुगतान नहीं हो पाया है. भुखमरी की समस्या जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गोगरी व बौरना पंचायत में बाढ़ के मद्देनजर जुलाई माह में गोगरी रिंग बांध निर्माण मनरेगा योजना से करायी गयी. जिलाधिकारी के निर्देश पर स्थानीय अधिकारी व मुखिया द्वारा तत्काल कार्य आरंभ कर दी गयी. गोगरी पंचायत में लगभग सात सौ से अधिक मजदूरों की मदद से निर्माण कार्य किया गया. चार बीतने के बावजूद अब तक मजदूरों को राशि का भुगतान नहीं किया गया है. मुखिया राशि नहीं मिलने की बात कह रहे हैं. जिससे मजदूरों में रोष है. वहीं हाल बौरना पंचायत पंचायत के मजदूरों का है. जिन्होंने बांध निर्माण में कार्य किया. उन्हें भी राशि का भुगतान नहीं किया गया. मजदूर कमलेश्वरी सिंह, राजकुमार आदि कहते हैं कि एक तो शीघ्र काम नहीं मिलता है. अगर मिलता भी है, तो समय पर राशि का भुगतान नहीं किया जाता है. इधर उक्त दोनों पंचायत के मुखिया का कहना है कि बांध निर्माण का कार्य कर लिया गया. जिसका एमबी भी जमा कर दिया गया, परंतु अब तक पंचायत को राशि मुहैया नहीं करायी गयी है. जिससे परेशानी हो रही है. इधर पीओ राम गंगा ने बताया कि जिला से राशि नहीं मिली है. राशि मिलते ही पंचायत को मुहैया करा दी जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन