ट्रक व ट्रैक्टर की टक्कर में दो घायल
फोटो है 2 में कैप्सन : दुर्घटना के बाद कुछ ऐसा दिख रहा था मंजरप्रतिनिधि, खगडि़या / पसराहाएनएच-31 पथ बंधू पेट्रोल पंप के सामने गुरुवार को ट्रक व ट्रैक्टर की टक्कर हो गयी. जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. जानकारी के अनुसार सुबह लगभग आठ बजे एक ट्रक ने पहले एक ट्रैक्टर […]
फोटो है 2 में कैप्सन : दुर्घटना के बाद कुछ ऐसा दिख रहा था मंजरप्रतिनिधि, खगडि़या / पसराहाएनएच-31 पथ बंधू पेट्रोल पंप के सामने गुरुवार को ट्रक व ट्रैक्टर की टक्कर हो गयी. जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. जानकारी के अनुसार सुबह लगभग आठ बजे एक ट्रक ने पहले एक ट्रैक्टर को टक्कर दिया. उसके बाद ट्रैक्टर दूसरे ट्रक से जाकर टकरा गया. बताया जाता है कि ट्रैक्टर महद्दीपुर निवासी राजेंद्र प्रसाद सिंह का है और उसमें तेल डलवाने के लिए चालक पंप की तरफ जा रहा था. उसी क्रम में पंप के सामने पूरब दिशा से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक ने ट्रैक्टर को ठोकर मार दिया. इस घटना में ट्रैक्टर का ड्राइवर व उसपर सवार एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गये. पसराहा थानाध्यक्ष राजेश कुमार यादव ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है. पुलिस मामले की जांच की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










