डीलर के घर पर दो दिन हुई फायरिंग

Updated:
विज्ञापन

प्रतिनिधि, परबत्ता (खगडि़या)प्रखंड के माधवपुर पंचायत अंतर्गत मुरादपुर गांव में जन वितरण प्रणाली विक्रेता अजीत यादव के घर पर अज्ञात अपराधियों ने मंगलवार की शाम आठ बजे करीब चार-पांच फायर कर पूरे टोले में दहशत फैला दिया. इससे पूर्व सोमवार की शाम करीब छह बजे भी 15-16 राउंड गोली फायर कर अज्ञात हमलावर भाग गये […]

विज्ञापन

प्रतिनिधि, परबत्ता (खगडि़या)प्रखंड के माधवपुर पंचायत अंतर्गत मुरादपुर गांव में जन वितरण प्रणाली विक्रेता अजीत यादव के घर पर अज्ञात अपराधियों ने मंगलवार की शाम आठ बजे करीब चार-पांच फायर कर पूरे टोले में दहशत फैला दिया. इससे पूर्व सोमवार की शाम करीब छह बजे भी 15-16 राउंड गोली फायर कर अज्ञात हमलावर भाग गये थे. दोनों ही दिन पुलिस को सूचना दी गयी. दोनों ही दिन पुलिस आयी, किंतु अब तक अपराधियों को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है. घटना में गृहस्वामी के दरवाजे की कुंडी, ग्रिल, ताला आदि टूट गया. पहले दिन की घटना में घर की महिलाओं तथा बच्चों ने दो मंजिला पर जाकर अपनी जान बचायी. अजीत यादव द्वारा पांच को नामजद तथा दो अज्ञात के विरुद्ध परबत्ता थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. नामजदों में कृष्ण मुरारी, नीरज, देवनंदन, सकलदेव तथा आलोक यादव शामिल हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन