चित्रगुप्त मंदिर का हुआ दीपकों से श्रृंगार

Updated:
विज्ञापन

फोटो है 27 में कैप्सन : महिलाओं ने जलाये मंदिर में पांच सौ दीप प्रतिनिधि, खगडि़यास्थानीय चित्रगुप्त नगर में स्थापित चित्रगुप्त मंदिर को चित्रगुप्त नगर एवं राजेंद्र नगर की महिलाओं ने अपने-अपने घरों से तेल व बाती लाकर दीप जला कर चित्रगुप्त मंदिर परिसर का श्रृगांर किया. श्रद्धालु महिलाओं का कहना है कि चित्रगुप्त मंदिर […]

विज्ञापन

फोटो है 27 में कैप्सन : महिलाओं ने जलाये मंदिर में पांच सौ दीप प्रतिनिधि, खगडि़यास्थानीय चित्रगुप्त नगर में स्थापित चित्रगुप्त मंदिर को चित्रगुप्त नगर एवं राजेंद्र नगर की महिलाओं ने अपने-अपने घरों से तेल व बाती लाकर दीप जला कर चित्रगुप्त मंदिर परिसर का श्रृगांर किया. श्रद्धालु महिलाओं का कहना है कि चित्रगुप्त मंदिर में स्थापित भोलेनाथ, बजरंगबली और चित्रगुप्त भगवान की महिमा अपार है. इस स्थान से कोई निराश होकर नहीं लौटता है. यहां पूजा-अर्चना करने की परंपरा भी अत्यंत सरल और सुलभ है. बताया गया है कि यहां श्रद्धालु स्वयं फूल, दीप और प्रसाद चढ़ाते हैं. विदित हो कि पांच सौ मिट्टी के दीप की व्यवस्था चित्रगुप्त महा परिवार एसोसिएशन सह चित्रगुप्त पूजा समिति द्वारा की गयी थी. लेकिन बाती और तेल महिला श्रद्धालुओं ने खुद अपने-अपने घरों से लाया. मंदिर को दीपों से श्रृंगार करने का अर्थ है कि सर्वत्र अंधेरे को दूर कर ही मन को शांति मिल सकती है. पूजा समिति के सदस्यों ने बताया कि मंदिर परिसर में तीन फरवरी 2015 को भव्य रामधुनि यज्ञ का आयोजन किया जायेगा. चित्रगुप्त महा परिवार एसोसिएशन के लोगों ने बताया कि शीघ्र इस मंदिर परिवार में मां काली और शनिचरा स्थान की स्थापना की जायेगी. मौके पर इंद्रजीत कुमार सिन्हा, भोला प्रसाद सिन्हा, नवीन सिन्हा, क्रांति कुमार, राजेश सिन्हा, सुनील कुमार सिन्हा, पुरुषोत्तम कुमार इनकलाब, श्रवण कुमार सिन्हा, पवन कुमार सिन्हा, मुकेश कुमार, अरुण कुमार सिंह सहित गणमान्य लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन