फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी का मिला टास्क
क्राइम मीटिंग में एसपी किम ने दिया निर्देशफोटो है 8 व 9 में कैप्सन : बैठक करतीं एसपी व उपस्थित पुलिस पदाधिकारी प्रतिनिधि, खगडि़या बुधवार को पुलिस अधीक्षक किम की अध्यक्षता में क्राइम मीटिंग आयोजित की गयी. इस बैठक में एसपी ने जिले के सभी थानाध्यक्षों को कई टास्क दिये. एसपी ने थानाध्यक्षों को अपने-अपने […]
क्राइम मीटिंग में एसपी किम ने दिया निर्देशफोटो है 8 व 9 में कैप्सन : बैठक करतीं एसपी व उपस्थित पुलिस पदाधिकारी प्रतिनिधि, खगडि़या बुधवार को पुलिस अधीक्षक किम की अध्यक्षता में क्राइम मीटिंग आयोजित की गयी. इस बैठक में एसपी ने जिले के सभी थानाध्यक्षों को कई टास्क दिये. एसपी ने थानाध्यक्षों को अपने-अपने क्षेत्र के फरार अपराधियों की गिरफ्तारी का निर्देश दिया है. बैठक के दौरान जिले में हुई आपराधिक वारदात की थानावार समीक्षा हुई. इस दौरान एसपी किम ने सभी थानाध्यक्षों को लंबित कांडों के निष्पादन करने का निर्देश दिया. वहीं फरार अपराधियों को अविलंब गिरफ्तार करने का निर्देश देते हुए गश्ती में तेजी लाने का निर्देश दिया. एसपी ने कई मामलों में गंभीरता के साथ चार्ज सीट लिखने तथा निर्दोष लोगों पर कार्रवाई नहीं हो, इसका भी ध्यान रखने का निर्देश दिया. समीक्षा बैठक में एएसपी रवि रंजन, पुलिस निरीक्षक उमाशंकर प्रसाद सिंह, नगर थानाध्यक्ष रंजीत कुमार सिंह, चित्रगुप्त नगर थानाध्यक्ष रंजीत कुमार रजक, मुफस्सिल थानाध्यक्ष राम दुलार प्रसाद, मानसी के राम उदय तिवारी, चौथम के शशि कुमार, मुकेश कुमार, किरण कुमारी, परबत्ता थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार, पौड़ा ओपी प्रभारी सुनील कुमार सहनी सहित जिले के सभी थानाध्यक्ष उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










