बेलदौर बीआरपी से मांगा गया स्पष्टीकरण
फोटो है 12 में कैप्सन : बैठक में उपस्थित अधिकारी बंद पाया गया 100 विद्यालयों में एमडीएम बीआरपी पर हो सकती है कार्रवाईप्रतिनिधि, खगडि़याबेलदौर प्रखंड के बीआरपी से स्पष्टीकरण मांगा गया है. डीएम राजीव रोशन ने बीआरपी से स्पष्टीकरण मांगा है कि कार्यों के लापरवाही के कारण क्यों नहीं. उन्हें निलंबित करते हुए उनकी सेवा […]
फोटो है 12 में कैप्सन : बैठक में उपस्थित अधिकारी बंद पाया गया 100 विद्यालयों में एमडीएम बीआरपी पर हो सकती है कार्रवाईप्रतिनिधि, खगडि़याबेलदौर प्रखंड के बीआरपी से स्पष्टीकरण मांगा गया है. डीएम राजीव रोशन ने बीआरपी से स्पष्टीकरण मांगा है कि कार्यों के लापरवाही के कारण क्यों नहीं. उन्हें निलंबित करते हुए उनकी सेवा को समाप्त की जाये. बुधवार को शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी. इसमें डीएम ने एमडीएम योजना की समीक्षा की. समीक्षा के दौरान यह बातें सामने आयी कि बेलदौर प्रखंड में करीब 100 विद्यालयों में एमडीएम बंद पड़ा हुआ है. जिसे गंभीरता से लेते हुए डीएम ने बीआरपी को कड़ी फटकार लगायी. उनकी इस लापरवाही के कारण उनसे स्पष्टीकरण की मांग की गयी है. बैठक में डीएम ने विद्यालय भवन निर्माण की समीक्षा की. मौके पर उन्होंने एक माह में भवन निर्माण में अपेक्षित प्रगति लाने का सख्त निर्देश दिया. डीएम ने बैठक में शिक्षा विभाग की अन्य योजनाओं की समीक्षा की. आवश्यक निर्देश दिये. मौके पर वरीय उपसमाहर्ता संजीव चौधरी, डीइओ श्याम बाबू राम, एमडीएम प्रभारी राहुल बर्मन, जिला साक्षरता समिति के डीपीओ विमलेश चौधरी सहित अन्य लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










