निर्गत तिथि के पहले उपभोक्ताओं को मिला बिजली बिल विपत्र
भाजपा के नगर अध्यक्ष ने सहायक अभियंता से की शिकायतफोटो: 1 में कैप्सन : समय से पहले आया बिल प्रतिनिधि, गोगरीविद्युत विभाग में बिल संबंधी कई शिकायत आये दिन मिलते रहते हैं. लेकिन एक नयी शिकायत से उपभोक्ताओं को पहली बार सामना करना पड़ा है. जब उपभोक्ताओं के हाथों में बिल आया, तो सभी उपभोक्ता […]
भाजपा के नगर अध्यक्ष ने सहायक अभियंता से की शिकायतफोटो: 1 में कैप्सन : समय से पहले आया बिल प्रतिनिधि, गोगरीविद्युत विभाग में बिल संबंधी कई शिकायत आये दिन मिलते रहते हैं. लेकिन एक नयी शिकायत से उपभोक्ताओं को पहली बार सामना करना पड़ा है. जब उपभोक्ताओं के हाथों में बिल आया, तो सभी उपभोक्ता हैरान रह गये. बिल विपत्र में निर्गत तिथि 13 नवंबर दर्ज है और जमा करने की अंतिम तिथि 28 नवंबर है. लेकिन लोगों को 10 नवंबर को ही बिल का मिल गया. भाजपा के नगर अध्यक्ष रोशन कुमार गुप्ता ने गोगरी के सहायक विद्युत अभियंता से लिखित शिकायत करते हुए कहा है कि बिल विपत्र निर्गत होने के पहले उपभोक्ताओं के बीच कैसे आया. वहीं वर्तमान मीटर रीडिंग के स्थान के पास तिथि अंकित नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










