बिहार : खगड़िया में मुखिया पति को गोलियों से भूना, चुनावी रंजिश में हत्या की आशंका

Updated at : 07 Dec 2019 7:51 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार : खगड़िया में मुखिया पति को गोलियों से भूना, चुनावी रंजिश में हत्या की आशंका

खगड़िया : बिहार के खगड़िया में मानसी थाना क्षेत्र के सरसवा पंचायत के पैक्स अध्यक्ष प्रत्याशी अब्दुल सलाम के सर्मथन में प्रचार करने गये मुखिया नूतन देवी के पति फोटो यादव को धमारा घाट के जंगली सिंह टोला में अपराधियों ने गोलियों से भून दिया. अपराधियों ने मुखिया पति को छह गोली मारी. जिससे मौके […]

विज्ञापन

खगड़िया : बिहार के खगड़िया में मानसी थाना क्षेत्र के सरसवा पंचायत के पैक्स अध्यक्ष प्रत्याशी अब्दुल सलाम के सर्मथन में प्रचार करने गये मुखिया नूतन देवी के पति फोटो यादव को धमारा घाट के जंगली सिंह टोला में अपराधियों ने गोलियों से भून दिया. अपराधियों ने मुखिया पति को छह गोली मारी. जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गयी. जबकि, इस घटना में पैक्स प्रत्याशी अब्दुल सलाम जख्मी हो गये. घटना शनिवार दोपहर लगभग तीन बजे की बतायी जा रही है.

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने फोटो यादव व जख्मी प्रत्याशी अब्दुल सलाम को सदर अस्पताल पहुंचाया. सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने मुखिया पति फोटो यादव को मृत घोषित कर दिया. जबकि चिकित्सकों ने पैक्स अध्यक्ष प्रत्याशी अब्दुल सलाम का प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया. इस दौरान सदर अस्पताल परिसर में सैकड़ों समर्थकों व जनप्रतिनिधियों की भीड़ लग गयी. सदर अस्पताल में मृतक के परिजनों के दहाड़ से सभी लोगों की आंखें नम हो गयी. इधर, चौथम व मानसी पुलिस दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर तहकीकात की. घटना के बाद से सरसवा गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है.

अपराधियों ने फोटो को मारी छह गोली

पैक्स अध्यक्ष के समर्थन में प्रचार करने जंगली सिंह टोला पहुंचे मुखिया पति फोटो यादव को अपराधियों ने छह गोली मारी. अपराधियों ने फोटो यादव को चार गोली सीने में व दो गोली सर में मारी. मुखिया पति के गिरते ही प्रचार में घूम रहे दो दर्जन से अधिक लोग फरार हो गये. इसी दौरान पैक्स प्रत्याशी अब्दुल सलाम ने भी भागने की कोशिश की, लेकिन अपराधियों ने उसके दायें हाथ में गोली मार दी. उक्त घटना में पैक्स प्रत्याशी जख्मी हो गया.

चुनावी रंजिश में हुई मुखिया पति की हत्या

स्थानीय लोगों की माने तो चुनावी रंजिश के कारण मुखिया पति फोटो यादव को अपराधियों ने गोलियों से भून दिया. लोगों ने बताया कि सरसवा पंचायत के निवर्तमान पैक्स अध्यक्ष प्रत्याशी मनोज यादव के विरोध में अब्दुल सलाम चुनावी दंगल में उतरा था. मुखिया पति फोटो यादव पैक्स अध्यक्ष प्रत्याशी अब्दुल सलाम को समर्थन करते हुए प्रचार करने लगे. इसी रंजिश में फोटो यादव की हत्या अपराधियों ने गोलियों से भून कर दिया.

कहते हैं पुलिस उपाधीक्षक
सदर पुलिस उपाधीक्षक आलोक रंजन ने बताया कि सरसवा पंचायत के मुखिया पति फोटो यादव की हत्या चुनावी रंजिश के कारण जंगली सिंह टोला में हुई है. घटना में पैक्स प्रत्याशी अब्दुल सलाम घायल हो गये. वारदात में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन