बेलदौर सीओ कार्यालय के नाजिर पर परबत्ता में कलामंच का लाखों हड़पने का लगा आरोप
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Aug 2019 7:49 AM
पसराहा : उस वक्त प्रखंड कार्यालय में नाजिर पद तैनात सिद्धार्थ कुमार ने देवरी पंचायत के अररिया गांव में 7.30 लाख की लागत से बनने वाले कला मंच की ठेकेदारी हासिल कर ली. लाखों की निकासी भी हो गयी लेकिन पांच बरसों से कला मंच का निर्माण पूरा नहीं हो पाया. बीडीओ से लेकर स्थानीय […]
पसराहा : उस वक्त प्रखंड कार्यालय में नाजिर पद तैनात सिद्धार्थ कुमार ने देवरी पंचायत के अररिया गांव में 7.30 लाख की लागत से बनने वाले कला मंच की ठेकेदारी हासिल कर ली. लाखों की निकासी भी हो गयी लेकिन पांच बरसों से कला मंच का निर्माण पूरा नहीं हो पाया. बीडीओ से लेकर स्थानीय अधिकारी सब जानते हैं, डीडीसी ने बीडीओ को आवश्यक कार्रवाई का आदेश दिया लेकिन वह सब फाइलों में दफन कर ठेकेदार को मौज करने की छूट मिली हुई है.
इस बीच परबत्ता में नाजिर पद पर रहते ठेकेदार बनने वाले सिद्धार्थ कुमार का तबादला बेलदौर प्रखंड में कर दिया गया. अभी बेलदौर अंचल कार्यालय में बतौर नाजिर वह सेवा दे रहे हैं और मजे से वेतन भी उठा रहे हैं. लेकिन 2014 में कला मंच के नाम पर निकाली गयी राशि का कोई हिसाब किताब नहीं दिया जा रहा है. इधर, संवेदक कह रहे हैं कि उस वक्त स्थानीय नेताओं के दबाव में उन्होंने कला मंच के निर्माण की जिम्मेवारी स्थानीय समर्थक को दे दिया था.
राशि निकासी करने के बाद उसी को देने का दावा करने वाले नाजिर यह नहीं बताते कि पांच बरसों के दौरान निर्माण कार्य पूरा नहीं होने पर उन्होंने अपने पेटी कांट्रेक्टर के खिलाफ कोई शिकायत क्यों नहीं की.
- अधूरा कलामंच को बनाने में अधिकारी की नहीं है दिलचस्पी, बेलदौर सीओ कार्यालय में मौज कर रहे संवेदक
- पांच बरसों से रोज नये बहाने बनाकर टाल रहे हैं हाकिम, डीडीसी द्वारा जांच कर कार्रवाई का आदेश बेअसर
- संवेदक ने चली नयी चाल, डीएम दरबार में जाकर शिकायत करने की तैयारी कर रहे अररिया गांव के ग्रामीण
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










