खगड़िया के रानीसकरपुरा में नल-जल सेवा ठप, लोगों की बढ़ी परेशानी
बंद पड़े जलमीनार के पास खड़े ग्रामीण
Khagaria news: पानी सप्लाई ठप होने से आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. भीषण गर्मी के बीच लोग पीने के पानी के लिए इधर-उधर भटकने को मजबूर हैं. खासकर गरीब और जरूरतमंद परिवारों की मुश्किलें बढ़ गई हैं.
खगड़िया से प्रवीण कुमार प्रियांशु की रिपोर्ट:
Khagaria news: जिले के रानीसकरपुरा पंचायत में नल-जल व्यवस्था पूरी तरह ठप हो गई है. पंचायत के 16 नल-जल पंप ऑपरेटरों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाते हुए जलमीनार में ताला लगा दिया है. इसके बाद पूरे पंचायत में पेयजल आपूर्ति बंद हो गई है.
पानी सप्लाई ठप होने से आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. भीषण गर्मी के बीच लोग पीने के पानी के लिए इधर-उधर भटकने को मजबूर हैं. खासकर गरीब और जरूरतमंद परिवारों की मुश्किलें बढ़ गई हैं.
ग्रामीणों ने बताया कि बकरीद पर्व को लेकर भी लोगों की चिंता बढ़ गई है, क्योंकि त्योहार के दौरान पानी की जरूरत अधिक होती है. अचानक जलापूर्ति बंद होने से दैनिक कामकाज प्रभावित हो गया है.
स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन और संबंधित विभाग से जल्द हस्तक्षेप कर नल-जल सेवा बहाल कराने की मांग की है. साथ ही जिम्मेदार लोगों पर उचित कार्रवाई करने की भी मांग उठाई है.
ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द समाधान नहीं निकाला गया तो लोगों का आक्रोश बढ़ सकता है. लोगों ने प्रशासन से वैकल्पिक जल व्यवस्था सुनिश्चित करने की अपील की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shruti Kumari
श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










