गोगरी में भाईचारे के साथ अदा हुई बकरीद की नमाज

Updated:
विज्ञापन

गोगरी के ईदगाह में नमाज अदा करते मुस्लिम समुदाय के लोग

Khagaria news: गोगरी प्रखंड के ऐतिहासिक मुश्कीपुर, गोगरी, रामपुर, बौरना और राटन शेरगढ़ सहित विभिन्न क्षेत्रों में सुबह आठ बजे बकरीद की नमाज अदा की गई. वहीं जामा मस्जिद शाहनगर जमालपुर में सुबह सात बजे नमाज हुई.

विज्ञापन

गोगरी (खगड़िया) से धीरज सिंह की रिपोर्ट:

Khagaria news: गोगरी अनुमंडल क्षेत्र में गुरुवार को ईद-उल-अजहा यानी बकरीद का पर्व शांति, सौहार्द और भाईचारे के माहौल में मनाया गया. गोगरी के विभिन्न ईदगाहों, खानकाहों और मस्जिदों में नमाज अदा की गई. नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर बकरीद की मुबारकबाद दी और देश में अमन-चैन की दुआ मांगी.

गोगरी प्रखंड के ऐतिहासिक मुश्कीपुर, गोगरी, रामपुर, बौरना और राटन शेरगढ़ सहित विभिन्न क्षेत्रों में सुबह आठ बजे बकरीद की नमाज अदा की गई. वहीं जामा मस्जिद शाहनगर जमालपुर में सुबह सात बजे नमाज हुई.

ईद-उल-अजहा के मौके पर विभिन्न मस्जिदों में नमाज से पहले विशेष तकरीर का आयोजन किया गया. मुस्लिम विद्वानों ने लोगों को बकरीद का महत्व बताते हुए मानवता, भाईचारे और जरूरतमंदों की मदद करने का संदेश दिया.

बकरीद को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया. सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सुबह से ही विभिन्न स्थानों पर पुलिस बल तैनात किया गया था, ताकि पर्व शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो सके.

इस मौके पर मुखिया कृष्णानंद यादव, सरपंच नूर आलम, पंचायत समिति प्रतिनिधि संतोष प्रिंस और जुनैद आलम ने ईदगाह पहुंचकर लोगों को बकरीद की बधाई दी.

विज्ञापन
Shruti Kumari

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन