घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, सड़क जाम

Updated at : 11 Apr 2018 5:44 AM (IST)
विज्ञापन
घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, सड़क जाम

भारत बंद का लखीसराय में दिखा व्यापक असर बंद के दौरान सड़क जाम में फंसी महिला की मौत लालगंज. भारत बंद के दौरान मुख्य सड़क जाम में फंस जाने के कारण महिला मरीज की मौत हो गयी. मृतका शकुंतला देवी लालगंज नगर के वार्ड संख्या 15 निवासी उमेश साह की पत्नी थी. सोमवार की देर […]

विज्ञापन

भारत बंद का लखीसराय में दिखा व्यापक असर

बंद के दौरान सड़क जाम में फंसी महिला की मौत
लालगंज. भारत बंद के दौरान मुख्य सड़क जाम में फंस जाने के कारण महिला मरीज की मौत हो गयी. मृतका शकुंतला देवी लालगंज नगर के वार्ड संख्या 15 निवासी उमेश साह की पत्नी थी. सोमवार की देर रात शकुंतला देवी को उल्टी होने के बाद तबीयत बिगड़ गयी. अहले सुबह परिजनों ने उसे लालगंज के एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया.
वहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद महिला को मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया. भारत बंद के कारण एंबुलेंस नहीं मिलने पर महिला मरीज का देवर राजकिशोर कुमार एवं राहुल कुमार बाइक से ही शकुंतला को मुजफ्फरपुर लेकर चल दिये. रास्ते में वैशाली थाना क्षेत्र के शेखपूर्वा गांव के समीप बंद समर्थकों ने सड़क जाम कर रखी थी. मरीज का हवाला देते परिजनों ने जाने देने का आग्रह किया लेकिन बंद समर्थक नहीं माने. इसके बाद बाइक को खेत की पगडंडी से होते हुये मरीज को मुजफ्फरपुर ले जाने लगे. लेकिन अधिक समय
बंद के दौरान…
लगने व समय पर इलाज नहीं होने के कारण शकुंतला ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया. मृतका शकुंतला देवी का पति उमेश साह दिल्ली में मजदूरी करता है. इस घटना के बाद शकुंतला की पुत्री मुस्कान कुमारी(12) तथा दो लड़के अमरनाथ (10) और आयुष कुमार (5) का रो-रोकर बुरा हाल था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन