दोहरे हत्याकांड में चार काे किया गिरफ्तार

खगड़िया : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बरखंडी टोला में बीते दो दिन पूर्व दो लोगों की हुई हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस अधीक्षक मीनू कुमारी ने बरखंडी गांव पहुंच कर घटना की जांच की. एसपी ने ग्रामीणों से बारी-बारी से घटना के […]
खगड़िया : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बरखंडी टोला में बीते दो दिन पूर्व दो लोगों की हुई हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस अधीक्षक मीनू कुमारी ने बरखंडी गांव पहुंच कर घटना की जांच की. एसपी ने ग्रामीणों से बारी-बारी से घटना के कारण व घटना में शामिल लोगों की जानकारी ली.
एसपी के निर्देश पर मुफस्सिल थानाध्यक्ष संजीव ने दोनों पक्ष के चार लोगों को गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि बरखंडी टोला निवासी चंद्रदेव यादव, संदीप यादव, धरनीधर यादव, सुखदेव यादव को गिरफ्तार किया गया है. मालूम हो कि शनिवार को पुरानी रंजिश को लेकर बरखंडी टोला में हुई गोलीबारी में एक युवक व एक महिला की मौत हो गयी थी.
जबकि दीपक, देवेंद्र और महेश गंभीर रूप से घायल हो गये थे. घायल लोगों का इलाज अस्पताल में किया गया. घटना के बाद मृतक राहुल के भाई के बयान पर दूसरे पक्ष के 21 लोगों तथा मृतक रत्ना देवी के परिजन के बयान पर प्रथम पक्ष के 24 लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




