इंदिरा आवास योजना को ले लगाया गया शिविर

खगड़िया : प्रखंड अंतर्गत धुसमुरी विशनपुर पंचायत भवन में शुक्रवार को इंदिरा आवास योजना को लेकर एक दिवसीय शिविर लगाया गया. शिविर में इंदिरा आवास के लाभुकों से द्वितीय एवं तृतीय किस्त की राशि उपलब्ध कराने के लिए आवेदन लिया गया. शिविर में वित्तीय वर्ष 2010-11 से 2015-16 में आवंटित इंदिरा आवास के लाभुकों से […]
खगड़िया : प्रखंड अंतर्गत धुसमुरी विशनपुर पंचायत भवन में शुक्रवार को इंदिरा आवास योजना को लेकर एक दिवसीय शिविर लगाया गया. शिविर में इंदिरा आवास के लाभुकों से द्वितीय एवं तृतीय किस्त की राशि उपलब्ध कराने के लिए आवेदन लिया गया. शिविर में वित्तीय वर्ष 2010-11 से 2015-16 में आवंटित इंदिरा आवास के लाभुकों से ग्रामीण आवास सहायक रूबी कुमारी ने आवेदन लिया. आवेदन जमा करने वालों में रामसागर देवी, चुनचुन देवी, रानी देवी, इंदु देवी आदि शामिल हैं.
इधर, ग्रामीण आवास सहायक रूबी कुमारी ने बताया कि आवेदन लेने के बाद लाभुकों के खाते में इंदिरा आवास की द्वितीय व तृतीय किस्त की राशि उनके खाते में भेज दी जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




