बिहार में 55 साल के बहनोई संग 26 साल की महिला फरार, पति बोला- जल्दी लौटी तो रख लूंगा, लेकिन…

Updated:
विज्ञापन
bihar love story

सांकेतिक तस्वीर

Bihar News: दरभंगा में एक महिला अपने पति के बहनोई के साथ फरार हो गई, साथ ही घर से लाखों के जेवर और नकदी भी ले गई. घटना के बाद पति ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

विज्ञापन

Bihar News: बिहार के दरभंगा जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां दो बच्चों की मां अपने ही पति के बहनोई के साथ फरार हो गई. आरोप है कि महिला घर से लाखों के जेवर, नकदी और मोबाइल भी लेकर गई है.

मामला अलीनगर थाना क्षेत्र के जगवनी गांव का है. पीड़ित पति दिनेश कुमार यादव के अनुसार, उनकी पत्नी प्रियंका देवी (26) करीब एक महीने पहले मायके गई थी, लेकिन फिर अचानक गायब हो गई. बाद में पता चला कि वह उनके ही बहनोई धनिक लाल यादव (55) के साथ फरार हो गई है.

4 लाख के जेवर और कैश भी ले गई

पति ने आरोप लगाया है कि पत्नी अपने साथ करीब 4 लाख रुपये के जेवर, 10 हजार रुपये नकद और मोबाइल भी ले गई है. इस घटना के बाद पूरे इलाके में चर्चा का माहौल है.

शादी समारोह में बढ़ीं नजदीकियां

दिनेश ने बताया कि उनकी शादी 4 साल पहले हुई थी और उनके दो छोटे बच्चे भी हैं. 15 फरवरी को बहनोई के बेटे की शादी में शामिल होने के दौरान ही प्रियंका और धनिक लाल के बीच नजदीकियां बढ़ीं. इसके बाद पत्नी का व्यवहार धीरे-धीरे बदलने लगा.

घर लौटने से किया था इनकार

शादी के बाद जब दिनेश अपनी पत्नी को घर लाने पहुंचे, तो वह वापस आने को तैयार नहीं हुई. इस बात को लेकर दोनों के बीच विवाद भी हुआ. बाद में पंचायत बैठी और ससुर उसे वापस घर ले आए, लेकिन उसके व्यवहार में कोई बदलाव नहीं आया.

बच्चों को छोड़ मायके चली गई थी

कुछ दिनों बाद प्रियंका अपने दोनों बच्चों को ससुराल में छोड़कर मायके चली गई. करीब एक महीने तक वहीं रहने के बाद उसने घर लौटने की बात कही, लेकिन ससुराल पहुंचने के बजाय वह रास्ते में ही बहनोई के साथ फरार हो गई.

पुलिस में शिकायत, कार्रवाई का इंतजार

पीड़ित पति ने बताया कि उन्होंने अलीनगर थाने में शिकायत की, लेकिन क्षेत्राधिकार का मामला बताकर आवेदन नहीं लिया गया. अब वे सकतपुर थाने में मामला दर्ज कराने की तैयारी कर रहे हैं.

पति का बयान- जल्दी लौटी तो रख लूंगा

दिनेश ने कहा कि अगर उनकी पत्नी जल्द वापस आ जाती है तो वह उसे अपनाने के लिए तैयार हैं, लेकिन देरी होने पर वह साथ रखने के लिए तैयार नहीं होंगे. फिलहाल पुलिस बोली है कि आवेदन के बाद उसके आधार पर मामले की जांच की जाएगी.

Also Read: अब आसमान से दिखेगा बिहार, हेली-टूरिज्म सेवा शुरू करेगी सरकार, 8 बड़े पर्यटन स्थल होंगे कनेक्ट

विज्ञापन
अभिनंदन पांडेय

लेखक के बारे में

By अभिनंदन पांडेय

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन