ePaper

नाबालिग के साथ युवक ने किया दुष्कर्म

Updated at : 18 Sep 2024 11:21 PM (IST)
विज्ञापन
Electoral Roll Revision

ग्रामीणों ने पड़कर पुलिस का सौंपा

विज्ञापन

मनसाही. थाना क्षेत्र श के एक गांव में बुधवार की दोपहर घर में अकेला पाकर युवक ने नाबालिक के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है. नाबालिग के हल्ला पर पहुंचे ग्रामीणों ने आरोपित को पड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है. स्थानीय ग्रामीणों ने बताया की लड़की की मां बहुत ही गरीब है. बच्चों का लालन-पालन को लेकर सब्जी की खरीद बिक्री करने को लेकर वह कटिहार गयी थी. इसी बीच उसके नाबालिग पुत्री को घर में अकेले पाकर गांव के ही एक युवक ने 15 वर्षीय लड़की के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. इस दौरान ग्रामीणों ने युवक को पकड़ कर बंधक बना लिया बता दें कि पीड़ित लड़की के मां के अलावा उसका कोई नहीं है. चार वर्ष पूर्व में ही उसके पिता की देहांत हो चुका है. हालांकि घटना को लेकर देर शाम को घटना की सूचना मनसाही पुलिस को दी गयी. सूचना पाकर मनसाही पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर घटना की जांच पड़ताल करते हुए आरोपित युवक को हिरासत में ले लिया है. घटना को लेकर मनसाही थाना अध्यक्ष आलोक राय ने बताया कि आवेदन मिलने के बाद घटना की जांच पड़ताल करते हुए आगे की कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन