प्राणपुर विधायक निशा सिंह बनी महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश मंत्री बनी सीमा झा
Published by : RAJKISHOR K Updated At : 29 May 2026 7:08 PM
प्राणपुर विधायक निशा सिंह बनी महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश मंत्री बनी सीमा झा
कटिहार भाजपा बिहार प्रदेश की नई कमेटी की घोषणा होने पर भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज राय ने प्रदेश के सभी पदाधिकारी सहित मोर्चा के अध्यक्ष को बधाई व शुभकामना दी. जिला अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश भाजपा की नई कमेटी बिहार के संगठन को सशक्त एवं मजबूत बनाने के साथ साथ पार्टी को कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा देने का कार्य करेगी. जिला अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतिन नबीन एवं बिहार प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी प्रदेश संगठन द्वारा प्रदेश की नई कमेटी में कटिहार जिला से प्राणपुर की विधायक निशा सिंह को महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एवं सीमा झा को प्रदेश मंत्री बनाने पर हर्ष व्यक्त किया. समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा संगठन को सशक्त बनायेगी. बिहार को समृद्ध बनाने व जन जन की आकांक्षाओं को पूर्ण करने का संकल्प पूरा होगा. बधाई देने वालों में पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, कोढ़ा विधायक कविता पासवान, निखिल कुमार चौधरी, राजवंशी सिंह, पूर्व विधायक विभाष चंद्र चौधरी, जिला महामंत्री रामनाथ पांडे, गोविंद अधिकारी, सौरभ कुमार मालाकार, जिला उपाध्यक्ष प्रेम प्रकाश चौधरी, शोभा जयसवाल, महेंद्र झा, गौरव पासवान, प्रियंका सिंह, अभिषेक सिंह, नरेश मंडल, कटिहार जिला के पदाधिकारी सभी मंडल अध्यक्ष शक्ति केंद्र बूथ स्तर के कार्यकर्ता शामिल हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










