कदवा सीएचसी में फर्जी वेतन भुगतान का आरोप, काम नहीं करने की रिपोर्ट के बावजूद मिलता रहा वेतन

Updated:
विज्ञापन

फोटो- मामले को लेकर स्पष्टीकरण भी निकाला गया

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

कदवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक कथित फर्जी वेतन भुगतान का मामला सुर्खियां बटोर रहा है. एएनएम के अनुपस्थित रहने की रिपोर्ट के बावजूद नियमित वेतन मिलने के दावे ने स्वास्थ्य विभाग की वित्तीय पारदर्शिता पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

विज्ञापन

Katihar News: कटिहार जिले के कदवा थाना क्षेत्र स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कथित फर्जी वेतन भुगतान का मामला चर्चा का विषय बना हुआ है. उपलब्ध विभागीय दस्तावेजों के अनुसार परभेली पंचायत स्वास्थ्य उपकेंद्र में पदस्थापित एएनएम मौसम कुमारी के कार्य पर अनुपस्थित रहने की रिपोर्ट तैयार की गई थी. इसके बावजूद उन्हें नियमित वेतन मिलने के दावे ने पूरे मामले को संदेह के घेरे में ला दिया है.

विज्ञापन

विभागीय पत्र में अनुपस्थिति का उल्लेख

दस्तावेजों के अनुसार एएनएम मौसम कुमारी ने 31 मई 2025 को योगदान दिया था. इसके बाद 11 फरवरी 2026 को प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. पंकज कुमार द्वारा जारी पत्रांक-106 में उल्लेख किया गया कि योगदान के बाद से संबंधित एएनएम कार्य पर उपस्थित नहीं हैं. पत्र में कहा गया कि नियमित टीकाकरण और अन्य स्वास्थ्य सेवाओं का संचालन दूसरी एएनएम अर्चना कुमारी द्वारा किया जा रहा है. साथ ही यह भी आरोप लगाया गया कि संबंधित एएनएम साप्ताहिक बैठकों में शामिल नहीं होती थीं और फोन भी रिसीव नहीं करती थीं.

वेतन रोकने के आदेश के बाद भी भुगतान पर सवाल

विभागीय पत्र में स्पष्टीकरण मांगते हुए अंतिम निर्णय तक वेतन भुगतान रोकने का निर्देश दिया गया था. ऐसे में बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि यदि भुगतान पर रोक का आदेश था, तो बाद में किस आधार और किसकी स्वीकृति से वेतन जारी किया गया. इस मामले ने स्वास्थ्य विभाग की वित्तीय पारदर्शिता और भुगतान प्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं.

एएनएम ने आरोपों को बताया गलत

मामले पर एएनएम मौसम कुमारी ने कहा कि वह लगातार कार्य कर रही हैं और उन्हें प्रत्येक माह वेतन मिल रहा है. उनका आरोप है कि प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी उन्हें परेशान करने के उद्देश्य से इस प्रकार के पत्र जारी करते हैं.

स्वास्थ्य विभाग ने जांच का दिया भरोसा

Katihar News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रधान लिपिक दिलीप भारती ने कहा कि उन्हें संबंधित पत्र की जानकारी नहीं है. वहीं प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. पंकज कुमार सिंह ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है. उन्होंने कहा कि पूरे मामले की जांच कराई जाएगी और जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जायेगी.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन