दिव्यांगों के जागरूकता के लिए कार्यशाला की गयी आयोजित

Published at :19 Feb 2025 7:16 PM (IST)
विज्ञापन
दिव्यांगों के जागरूकता के लिए कार्यशाला की गयी आयोजित

दिव्यांगों के जागरूकता के लिए कार्यशाला की गयी आयोजित

विज्ञापन

फलका समेकित क्षेत्रीय कौशल विकास, पुनर्वास एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण केन्द्र (सीआरसी) – पटना के तत्वाधान में बुधवार को सहमति जीविका सीएलएफ फलका में एक दिवसीय दिव्यांगों के लिए जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला का शुभारंभ प्रखंड विकास पदाधिकारी अमर कुमार मिश्रा ने दीप प्रज्वलित कर किया. जिसमें सीएलएफ के अध्यक्ष सुलेखा देवी, सचिव संगीता देवी, सीसी पंकज कुमार के द्वारा बताया गया कि सीआरसी पटना पूरे बिहार प्रदेश में दिव्यांगों को सशक्त बनाने के लिए जमीनी रूप से कार्य कर रही है. इसी क्रम में कटिहार के फलका में बुधवार को ग्रामीण प्रवेश में दिव्यांगजनों को जागरूक करने के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया. आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ते कदम, दिव्यांगजन के सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है. जो उन्हें आत्मनिर्भर और सामाजिक रूप से समर्थ बनाने का कार्य कर रही है. शिविर में जीविका दीदी, दिव्यांगों के अभिभावक जीविका के कैडर एमबी के सुष्मिता सीएफ नीतू, बीके सीटू, नीलम, इंदु, पार्वती, दीपा, रेनू इत्यादि मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन