अपने हक के लिए महिलाओं को आगे आने की है जरूरत: बबीता

अपने हक के लिए महिलाओं को आगे आने की है जरूरत: बबीता
– स्वच्छता कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित कटिहार बरारी नगर पंचायत कार्यालय प्रांगण में मुख्य पार्षद बबीता यादव की अध्यक्षता में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया. इस अवसर पर नगर पंचायत के स्वच्छता कर्मियों के लिए सम्मान सामारोह का आयोजन किया गया. जिसमें उत्कृष्ट कार्य के लिए पिंकी देवी, विंची देवी, रेखा देवी को साड़ी, मेडल और सर्टिफिकेट देकर मुख्य पार्षद ने सम्मानित किया. इस दौरान कार्यपालक पदाधिकारी स्वरा ने मौजूद सभी सफाई कर्मी को साड़ी, सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया. कार्यक्रम के दौरान मुख्य पार्षद बबीता यादव ने कहा कि आज की महिलाएं सबल है. सभी क्षेत्रों में बढ़चढ़ कर काम कर रही हैं. महिलाएं पुरुषों के साथ कंधा से कंधा मिला कर काम कर रही हैं. महिलाओं की भागीदारी के बिना किसी भी समाज, राज्य, राष्ट्र का विकास बेमानी होगी. इसके लिए महिलाओं को उनके हक हकूक के लिए आने की बात कही. महिलाओं को मुख्य धारा से जोड़कर उन्हें उचित सम्मान देने की जरूरत है. तभी हमारा समाज विकसित हो पायेगा. इस अवसर पर कार्यालय कर्मी रीना कुमारी सहित सफाई कर्मी बिंची देवी, रेखा देवी, शांति देवी, निशा कुमारी, चम्पा देवी, पिंकी देवी, पिंकी देवी, सुलेखा देवी, बिजली देवी, रिता देवी आदि बेहतर कामों के लिए प्रशस्ति पत्र के साथ नारी सम्मान दिया गया. मौके पर कार्यपालक पदाधिकारी स्वरा, मुख्य पार्षद प्रतिनिधि नीरज कश्यप उर्फ हिटलर यादव, स्वच्छता पदाधिकारी सृष्टि सुमन, जेई पल्लवी कुमारी और लेखापाल विशाल कुमार के अलावा कार्यालय कर्मी गोलू कुमार, श्रवण कुमार, रीना कुमारी, शहाबुद्दीन, बदरुद्दीन, वार्ड पार्षद राधिका देवी, नाजनी बेगम, पार्वती देवी, राजकुमार राय, मुकेश चौधरी, मनीष झा, बौआ सिंह समेत कई लोग मौजूद रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




