ग्रामीणों ने समस्याओं का मांग पत्र सांसद को सौंपा

ग्रामीणों ने समस्याओं का मांग पत्र सांसद को सौंपा
बलिया बेलौन चनदहर पंचायत के ग्रामीणों ने सोमवार को मुखिया प्रतिनिधि सह अधिवक्ता रागिब शजर के नेतृत्व में इमाम जाफर, अकील आदि के मौजूदगी में सांसद तारिक अनवर को मांग पत्र सौंपा. कलदासपुर चौक सहित छह स्थानों पर हाई मास्क टावर लगाने, उपस्वास्थ्य केंद्र बघवा का भवन निर्माण, बघवा सातघरीया टोला से बांध ढाला तक पक्की सड़क, बघवा बांध ढाला से मीनापुर तक पक्की सड़क, बिजली का जर्जर तार बदलने, आंधी बारिश से मक्का फसल की क्षतिपूर्ति आदि की मांग की गयी है. चनदहर पंचायत में अत्यधिक समस्या है. पंचायत के विकास योजना से उक्त काम संभव नहीं है. ऐसे में सांसद को मांग पत्र सौंप कर समस्यायों का समाधान की मांग की है. सांसद ने इस पर गंभीरता से विचार करने का आश्वासन दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




