ग्रामीणों ने सोने की बाली लेकर भागने के आरोप में तीन महिलाओं को पकड़कर किया हंगामा

ग्रामीणों ने सोने की बाली लेकर भागने के आरोप में तीन महिलाओं को पकड़कर किया हंगामा
हसनगंज प्रखंड स्थित जगरनाथपुर पंचायत के नवादा गांव में बच्चा खेलाने वाली पमरिया तीन महिला को ग्रामीणों ने बच्चे की मां के कान से सोने की बाली खुलवा कर भागने के आरोप में पकड़कर जमकर हंगामा किया. घटना को लेकर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गयी. बच्चे की मां सरिता देवी व दादी शांति देवी ने बताया कि मेरे घर तीन महिला बच्चा खेलाने पहुंची. बच्चा खेलाने के बाद उसे हमलोग पांच सौ रुपए और चावल देने लगे तो वह लोग नहीं लेने लगी. साथ ही और पैसे की मांग करते हुए बोली अगर पैसा नहीं देगी तो कान का बाली दे दो. उनलोगों ने बहला फुसलाकर कान की बाली खुलवाकर तेजी से सड़क में आकर टोटो में बैठ जाने लगी. तभी हमलोग चिल्लाने लगे की कान की बाली दे दो तो वह लोग एक नहीं सुनी और टोटो में बैठकर भागने लगी. तभी कुछ ग्रामीणों व परिजनों ने आगे बढ़कर उन लोगों को पकड़ा. तबतक ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गयी. तब जाकर उनसे हमलोग कान की बाली लिया. घटना को लेकर बच्चे खेलाने वाली संबंधित महिला जब इसके बारे में पूछताछ की गयी तो उनलोगों ने बताया कि हमलोग बच्चा खेलाने वाली पमरिया हैं. हमलोग बच्चा खेलाने का काम करते हैं. बच्चे को आर्शीवाद देते हैं. यह लोग गलत फहमी में हमलोग को पकड़ कर रखा है. जबकि बच्चा खेलाने के बाद हमलोग ने कहा या तो पैसा दो नहीं तो कान की बाली दे दो. स्वेक्षा से बच्चे की मां से कान की बाली लिए हैं. हंगामा के बीच घटना की जानकारी हसनगंज पुलिस को दी गयी. सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने उक्त महिलाओं को ग्रामीणों के बीच से छुड़ा कर अपने साथ थाना ले गयी. मामले को लेकर थानाध्यक्ष अनीस कुमार ने बताया कि उक्त महिलाएं पमरिया है. जिसका पेशा ही बच्चा खेलाने का है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




