कटिहार में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार तीन युवकों को कुचला, मौके पर ही तीनों ने तोड़ा दम

Updated:
विज्ञापन

मौके पर ग्रामीणों की भीड़

Bihar Accident News: कटिहार में एक दर्दनाक हादसा हुआ है. जहां अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार तीन युवकों को कुचल दिया. तीनों की मौके पर ही मौत हो गई. घटना रोजितपुर के 131ए फोरलेन के पास हुई है.

विज्ञापन

Bihar Accident News: कटिहार जिले में एक दर्दनाक घटना हुई है, जहां अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार तीन युवकों को कुचल दिया. तीनों की मौके पर ही मौत हो गई. हादसा जिले के 131ए फोरलेन के रोजितपुर के पास हुआ. घटना के तुरंत बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई.

आपके शहर में

विज्ञापन

मृतकों की पहचान कर ली गई है. मृतक हैं राहुल उराव, राजीव उराव और निकेश उरांव. ये सभी कटिहार जिले के मनिहारी थाना क्षेत्र के महियारपुर गांव के निवासी थे. जानकारी के अनुसार, बाइक सवार युवक मनिहारी की दिशा से कटिहार की ओर आ रहे थे, जबकि ट्रक उसी दिशा में यानि गलत दिशा में जा रहा था. इसी दौरान अनियंत्रित वाहन ने युवकों को अपनी चपेट में ले लिया.

मौके पर पहुंची पुलिस और कार्रवाई

हादसे की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची. पुलिस ने बताया कि एक की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि दो को अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां इलाज के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया. मृतकों की बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस ने आगे बताया कि ट्रक को जब्त कर लिया गया है. इसके साथ ही ड्राइवर को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है. उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

ग्रामीणों ने की मुआवजे की मांग

पुलिस ने बताया कि ग्रामीणों ने तीन मांगे की है. जिसे पूरा करने के लिए हम प्रयास करेंगे. साथ ही मृतकों के परिजनों को मुआवजा दिलाने का भी प्रयास करेंगे. लोगों का कहना है कि फोरलेन मार्ग पर कई बार अनियंत्रित वाहनों के कारण गंभीर हादसे होते रहते हैं. इस घटना ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और वाहनों की गति नियंत्रण पर सवाल खड़े कर दिए हैं. पुलिस ने मार्ग पर गश्त बढ़ाने और ड्राइवरों को सतर्क रहने की हिदायत दी है.

परिवार में मातम

हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के परिवार और गांव में शोक की लहर दौड़ गई. परिजन और ग्रामीण इस दुखद घटना से स्तब्ध हैं. पुलिस ने कहा कि पूरी जांच कर हादसे की वास्तविक वजह का पता लगाया जाएगा और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

Also Read: बिहार में राजस्व कार्यों में लापरवाही पर नपेंगे अधिकारी, विजय सिन्हा का अल्टीमेटम, भू-माफियाओं पर भी होगा एक्शन

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन