ट्रक ने बाइक में मारी ठोकर, तीन युवकों की मौत

Updated:
विज्ञापन
ट्रक ने बाइक में मारी ठोकर, तीन युवकों की मौत

ट्रक ने बाइक में मारी ठोकर, तीन युवकों की मौत

विज्ञापन

घटना के विरोध में आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

कटिहार. मनिहारी- कटिहार-पूर्णिया एनएच 131ए पर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जाफरगंज के समीप मंगलवार की देर शाम बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी. घटनास्थल पर ही बाइक पर सवार तीन युवकों की मौत हो गई. घटना के बाद स्थानीय लोग आक्रोशित हो उठे. सूचना पर पहुंचे परिजनों व स्थानीय लोगों ने मुख्य मार्ग जाम कर दिया. इधर घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तथा सड़क पर पड़े तीनों युवकों को सदर अस्पताल लाया. घटना की सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक सह अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे तथा लोगों को समझाया. काफी मशक्कत के बाद लोग शांत हुए. इसके बाद फोरलेन पर आवागमन शुरू हुआ.

जानकारी के अनुसार मनिहारी थाना क्षेत्र के महियारपुर बेल टोला निवासी रमेश उरांव के पुत्र राहुल उरांव अपने दो दोस्त राजीव उरांव पिता बसंत उरांव, निकेश उरांव पिता नमनारायण उरांव को कटिहार रेलवे स्टेशन छोड़ने जा रहा था. इस दौरान गलत दिशा से आ रहे एक ट्रक ने बाइक में सीधा टक्कर मार दिया. घटना इतनी जबरदस्त थी कि बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया. बाइक पर सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल होकर इधर-उधर सड़क पर गिर पड़े. घटना को देख ट्रक चालक एवं सहचालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया. इधर घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई. मुफस्सिल थाना पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई. तथा घायल को सदर अस्पताल लाया. सदर अस्पताल में जांच के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक के परिजनों ने बताया कि राजीव एवं निकेश कटिहार से बाहर जा रहे थे. राहुल उसे रेलवे स्टेशन पहुंचाने जा रहा था. रास्ते में ही उसकी बाइक को ट्रक ने गलत दिशा में जाकर टक्कर मार दिया. घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना अध्यक्ष संतोष कुमार निराला पुलिस दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच गये तथा घटनास्थल पर लगे भीड़ व जाम को हटाने लगे. आक्रोशित लोगों ने फोरलेन को जाम कर दिया. सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक अभिजीत सिंह घटनास्थल पर पहुंचे तथा लोगों को शांत कराया.

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन