अनियंत्रित बाइक खंभे से टकरायी, किशोर की मौत
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 12 Apr 2024 12:06 AM
दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल
प्रखंड के बैदा पंचायत के मालतीपुर ढालन के समीप गोविंदपुर गांव के एक किशोर सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गये. घायल किशोर की इलाज के दौरान मौत हो गयी. प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्व शमशाद का पुत्र रमजान व शेख का पुत्र शेख बादशाह अपने रिश्तेदार के घर प्राणपुर थाना क्षेत्र के लाभा जा रहे थे. इस दौरान मालतीपुर ढलान के समीप बाइक नियंत्रित होकर महानंदा बांध पर लोहे के खंभे से टकरा गयी. जिससे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. बताया गया कि शेख बासु गंभीर रूप से घायल था. स्थानीय ग्रामीणों ने दोनों के परिजनों को फोन पर सूचना दी. परिजनों ने ग्रामीणों के सहयोग से घायलों को इलाज के लिए कटिहार लाये. बताया गया कि इलाज के दौरान शेख बादशाह की मौत हो गयी. घटना को लेकर परिजनों में कोहराम मच गया है. दूसरे युवक शेख रमजान का इलाज चल रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










