उत्पाद विभाग की छापेमारी में दो तस्कर गिरफ्तार, 181 लीटर शराब बरामद

उत्पाद विभाग की छापेमारी में दो तस्कर गिरफ्तार, 181 लीटर शराब बरामद
कटिहार उत्पाद विभाग की टीम ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र सहित रेल क्षेत्र में छापेमारी कर 181.75 लीटर शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. उत्पाद अधीक्षक सुभाष सिंह के निर्देश पर उत्पाद विभाग की टीम ने सालमारी थाना क्षेत्र के मुकरिया सड़क किनारे से लावारिस स्थिति में 14 लीटर शराब बरामद किया. उत्पाद विभाग ने बारसोई थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर में चेकिंग अभियान चलाकर एक साइकिल से 3.250 लीटर देसी शराब बरामद कर तस्कर विकास मंडल तथा बारसोई रेलवे स्टेशन पर चेकिंग अभियान चलाकर लावारिस स्थिति में 20.500 लीटर बीयर बरामद किया है. उत्पाद विभाग की एक अलग टीम ने मनसाही थाना क्षेत्र के बड़ी बथनाहा में वाहन चेकिंग अभियान चलाकर एक ई रिक्शा से 144 लीटर शराब बरामद कर तस्कर मिथुन यादव को गिरफ्तार किया है. उत्पाद पुलिस ने ई-रिक्शा को जब्त कर लिया. उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि उत्पाद विभाग की ओर से की गई कार्रवाई में दो तस्कर के साथ 181.75 शराब बरामद किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




