कुरसेला बस्ती से घर के दरवाजे पर खड़े ट्रैक्टर व ट्रॉली की चोरी

Published by :RAJKISHOR K
Published at :29 Apr 2026 7:15 PM (IST)
विज्ञापन
कुरसेला बस्ती से घर के दरवाजे पर खड़े ट्रैक्टर व ट्रॉली की चोरी

कुरसेला बस्ती से घर के दरवाजे पर खड़े ट्रैक्टर व ट्रॉली की चोरी

विज्ञापन

कुरसेला कुरसेला थाना क्षेत्र के नगर पंचायत के कुरसेला बस्ती में मंगलवार देर रात दरवाजे पर लगा ट्रैक्टर टेलर सहित चोरी हो गया. ट्रैक्टर चोरी करने की घटना सीसीटीवी में कैद हो गया है. पीड़ित ट्रैक्टर मालिक कामेश्वर मंडल पिता छेदी मंडल कुरसेला बस्ती वार्ड सात निवासी ने घटना के बावत कुरसेला थाना में आवेदन देकर मामला दर्ज कराया है. ट्रैक्टर मालिक ने बताया कि प्रत्येक दिन की तरह रात को ट्रैक्टर दरवाजा पर खड़ा कर दिया था. सुबह उठ कर देखा ट्रैक्टर दरवाजा से गायब था. चोरों ने मौका देख ट्रैक्टर व डाला का चोरी कर लिया. सीसीटीवी फुटेज में ट्रैक्टर चोरी करने की घटना रात 12.36 बजे घटित हुई. पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की शिनाख्त व लोकेशन पता करने में जुटी है. किसानों में ट्रैक्टर चोरी के घटित घटना से दहशत है. इसके पूर्व नगर पंचायत के टेंगरिया में घर के बाहर खड़े रमन यादव के स्कॉर्पियो की चोरी कर ली गयी थी. कुरसेला चौक कृष्णा कम्पलैक्स से दीपक कुमार सिंह का स्कॉर्पियो चोरों ने चम्पत कर दिया था. थाना क्षेत्र में वाहन चोरी करने वाला गिरोह सक्रिय हो चुका है. वाहन चोरी की अधिकांश घटनाओं का उद्भेदन नहीं हो सका है. चोर गिरोह के पुलिस के गिरफ्त में नहीं आने से उनका मनोबल बढ़ता जा रहा है. वाहन चोरी करने वाला एक के बाद दूसरी वाहन चोरी के घटना को अंजाम दे रहा है.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन