तीन नकाबपोश अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम

Updated at : 02 Apr 2025 9:33 PM (IST)
विज्ञापन
तीन नकाबपोश अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम

तीन नकाबपोश अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम

विज्ञापन

फोटो 39 कैप्शन- शिक्षका सोनी भारती प्रतिनिधि, कदवा तीन नकाबपोश अपराधियों ने शिक्षिका सोनी भारती को पीठ में गोली मारकर फरार हो गया. घटना के बाद चारों ओर अफरा तफरी मच गयी. घटना बाबत घायल शिक्षिका के पति सेवानिवृत्त सैनिक बजरंग कुमार ने बताया कि वे अपनी पत्नी को पूर्णिया से स्कूटी पर कदवा थाना क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय कचौरा पश्चिम पहुंचाने जा रहे थे. बभनगांव पुल को पार कर कुछ दूर आगे निकले थे कि पीछे से बाइक सवार तीन नकाबपोश अपराधियों ने उनकी पत्नी सोनी भारती के पीठ पर गोली मार दी. अपराधी बाइक को मोड कर वापस पूर्णिया की ओर कर रहे थे. बाइक वापसी के क्रम में उन्होंने देखा की अपराधी ब्लू एंड ब्लैक कलर की स्प्लेंडर बाइक पर सवार थे. सबों ने अपने मुंह में अंगोछा बंद रखा था. एक का अंगोछा खुल गया था. जिसे वह बनमनखी थाना क्षेत्र के सुखासन कोठी निवासी छोटू कुमार के रूप में जानते हैं. घटना होते ही स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से दोनों को पूर्णिया जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र महेंद्रपुर लाया गया. जहां से एंबुलेंस से उन लोगों को सदर अस्पताल पूर्णिया पहुंचाया गया है. तीन साल पहले सेवानिवृत सैनिक से की थी शादी शिक्षिका की पूर्व में रुपौली थाना क्षेत्र के लालगंज गांव में चितरंजन प्रसाद के साथ शादी हुई थी. जो बीते तीन वर्ष से उसके साथ नहीं रह रही हैं. तीन वर्ष पूर्व शिक्षिका ने सेवानिवृत सैनिक बजरंगी कुमार के साथ शादी कर ली है. दबी जुबान से लोग मामले को पारिवारिक विवाद से जोड़कर देख रहे हैं. कहते हैं प्रधान शिक्षक उत्क्रमित मध्य विद्यालय कचौरा पश्चिम के प्रधान शिक्षक निखिल कुमार ने बताया की शिक्षिका कक्षा एक से पांच तक की नियोजित शिक्षक है. उनका प्रथम पदस्थापन वर्ष 2010 में उत्क्रमित मध्य विद्यालय गैठौरा में हुआ था. वर्ष 2013 से शिक्षिका लगातार उत्क्रमित मध्य विद्यालय कचौरा पश्चिम टोला में कार्यरत है. थानाध्यक्ष ने किया घटना स्थल की जांच कदवा थाना अध्यक्ष विजय प्रकाश, अपर थाना अध्यक्ष अरविंद कुमार, सअनि सोना कुमार घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन में जुट गये. छानबीन के क्रम में कदवा पुलिस ने घटनास्थल से 315 बोर का एक खाली खोखा बरामद किया है. घायल का बयान लेने के लिए कदवा पुलिस पूर्णिया निजी अस्पताल पहुंच चुकी है. समाचार प्रेषण तक फर्द बयान नहीं लिया जा सका है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन