चोरी की बाइक के साथ कोढ़ा गैंग के दो सदस्य गिरफ्तार

Published by : RAJKISHOR K Updated At : 18 May 2026 7:43 PM

विज्ञापन

चोरी की बाइक के साथ कोढ़ा गैंग के दो सदस्य गिरफ्तार

विज्ञापन

कोढ़ा कोढ़ा थाना क्षेत्र में पुलिस के चलाये जा रहे रात्रि गश्ती अभियान के दौरान एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. थाना क्षेत्र के मूसापुर चौक, एनएच-31 के पास वाहन जांच के क्रम में पुलिस ने कोढ़ा गैंग के दो सक्रिय सदस्यों को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया है. इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों के बीच हड़कंप मच गया है. गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान रोहित कुमार यादव 36 वर्ष, पिता बाली यादव, निवासी नया टोला रौतारा, थाना रौतारा तथा अनिकेत यादव 22 वर्ष, पिता स्व सूरत यादव, निवासी नया टोला जुराबगंज वार्ड नंबर-01, थाना कोढ़ा निवासी के रूप में की गई है. पुलिस ने इनके पास से एक चोरी की काले रंग की अपाची बरामद की है. जिसका कोई वैध कागजात मौके पर प्रस्तुत नहीं किया जा सका. पुलिस के अनुसार, रात्रि गश्ती के दौरान संदिग्ध वाहनों की जांच की जा रही थी. इसी क्रम में उक्त बाइक पर सवार दोनों युवकों को रोका गया. पूछताछ के दौरान वे संतोषजनक जवाब नहीं दे सके, जिसके बाद गहन जांच में यह मोटरसाइकिल चोरी की पाई गई. तत्पश्चात दोनों को विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया. जांच में यह भी सामने आया है कि दोनों अभियुक्त कोढ़ा गैंग के सक्रिय सदस्य हैं. बिहार के विभिन्न थानों में दर्ज कई आपराधिक मामलों में इनकी तलाश की जा रही थी. पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, ये दोनों लंबे समय से चोरी, लूट और अन्य आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहे हैं.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन