स्ट्रांम वॉटर ड्रेनेज सिस्टम में यत्र-तत्र सड़क की खुदाई अविलंब बंद करें
Published by : RAJKISHOR K Updated At : 18 May 2026 7:42 PM
स्ट्रांम वॉटर ड्रेनेज सिस्टम में यत्र-तत्र सड़क की खुदाई अविलंब बंद करें
कटिहार पूर्व उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने नगर में स्ट्रांम वॉटर ड्रेनेज सिस्टम के नाला निर्माण में हो रहे विलंब एवं सड़क की बेतरतीव यत्र-तत्र खुदाई किए जाने पर किए जाने पर प्रोजेक्ट निदेशक, सहायक अभियंता, संवेदक प्रतिनिधि अभियंता कार्तिक चौरसिया को बुलाकर फटकार लगायी. उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा कि नाला के निर्माण के लिए उतना ही खुदाई करें जिसका निर्माण तुरंत हो. उन्होंने नाला निर्माण के लिए बेतरतीब खुदाई पर नाराजगी जताई. उन्होंने पूर्व से निर्मित शहर के पक्की सड़क को मनमाने ढंग से तोड़कर नाला निर्माण करने की कार्रवाई को अविलंब रोकने को कहा. उन्होंने कहा कि अगर सड़क तोड़ना अपरिहार्य हो तो बिना नगर आयुक्त, कटिहार नगर निगम की अनुमति के उसे हरगिज़ नहीं तोड़ा जाए. उन्होंने बताया कि बेतरतीब खुदाई से सड़क के कटे अंश की तत्काल मरम्मत नहीं किए जाने से राहगीरों व वाहन परिचालन में कठिनाई हो रही है. उन्होंने कहा की नाला के एलाइनमेंट को सीधी रखें. पूर्व उप मुख्यमंत्री ने कहा की स्ट्रांम वॉटर ड्रेनेज सिस्टम का निर्माण नगर के जल जमाव की समस्या को दूर करने के साथ ही इसे स्वच्छ व सुंदर बनाएं रखने की महत्वाकांक्षी योजना है. इसके निर्माण कार्य में गुणवत्ता की कमी व तकनीक की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जायेगी. उन्होंने ड्रेनेज सिस्टम के निर्माणाधीन चार आउटफाॅल में रोजितपुर आउटफाॅल को तुरंत चालू करने का निर्देश दिया. उन्होंने बुडको के अभियंताओं को सीधी एलाइनमेंट में ड्रेनेज निर्माण करने को कहने के साथ ही मनमाने तरीके से ड्रेनेज का एलाइनमेंट बनाने पर कड़ी कार्रवाई किए जाने की बात कही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










