लगातार दूसरी बार विधान परिषद में उपनेता बनने पर डॉ सर्राफ को दी बधाई

Published by : MANISH KUMAR Updated At : 18 May 2026 8:11 PM

विज्ञापन

लगातार दूसरी बार विधान परिषद में उपनेता बनने पर डॉ सर्राफ को दी बधाई

विज्ञापन

कटिहार ललन सर्राफ को लगातार दूसरी बार विधान परिषद में उप नेता बनाया गया है. इससे कटिहार में कार्यकर्ताओं में हर्ष है. वहीं जदयू के वरिष्ठ नेता डॉ सुशील कुमार सुमन ने कहा कि यह निर्णय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं पार्टी नेतृत्व की दूरदर्शी सोच का परिचायक है. इससे संगठन और अधिक मजबूत होगा. डॉ सुशील कुमार सुमन ने कहा कि ललन सर्राफ सिर्फ एक कुशल नेता ही नहीं, बल्कि हम सभी कार्यकर्ताओं के अभिभावक एवं प्रेरणास्रोत भी हैं. उन्होंने हमेशा कार्यकर्ताओं को सम्मान देने, उनकी समस्याओं को सुनने तथा संगठन को मजबूती प्रदान करने का कार्य किया है. उनके सरल स्वभाव, व्यवहार कुशलता एवं संगठनात्मक क्षमता के कारण वे पार्टी के हर कार्यकर्ता के बीच अत्यंत लोकप्रिय हैं. उन्होंने कहा कि श्री सर्राफ ने पार्टी के कोषाध्यक्ष के रूप में कार्य करते हुए संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. उनकी ईमानदारी, समर्पण एवं कुशल नेतृत्व के कारण पार्टी को निरंतर मजबूती मिली है. आज भी वे पार्टी संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करने के लिए निरंतर सक्रिय रहते हैं. डॉ सुशील कुमार सुमन ने कहा कि विधान परिषद में उप नेता के रूप में श्री ललन सर्राफ की भूमिका बिहार के विकास, व्यवसायिक वर्ग की समस्याओं एवं आमलोगों की आवाज को मजबूती से उठाने में अत्यंत महत्वपूर्ण साबित होगी. उन्होंने विश्वास जताया कि उनके अनुभव और नेतृत्व से सदन में जदयू की आवाज पहले से अधिक प्रभावी ढंग से गूंजेगी.उन्होंने आगे कहा कि जदयू आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में विकास, सामाजिक न्याय एवं सुशासन की राजनीति को नई दिशा दे रहा है. ऐसे समय में श्री ललन सर्राफ को लगातार दूसरी बार इतनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलना पूरे जदयू परिवार के लिए गर्व और उत्साह का विषय है. बधाई देने वालों में जदयू के प्रदेश महासचिव शिवप्रकाश गाड़ोदिया, जिला परिषद सदस्य गुणसागर पासवान, संजय सिंह, नरेश शर्मा, रवि महावर, अंकित सिंह, मनोज मंडल, खुशबू झा, नंदनी ठाकुर, प्रिंस सिंह, बीना, ममता झा, मोहन सिंह, धीरेंद्र पोद्दार, मुकेश कुमार, अशोक मंडल, सरिता देवी, शोभा देवी, डेज़ी देवी, गुड्डी कौर, अभिषेक सिंह सहित कई जदयू नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने भी ललन सर्राफ को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी.

विज्ञापन
MANISH KUMAR

लेखक के बारे में

By MANISH KUMAR

MANISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन