अंचल कार्यालय में लगे जनसुवाई में उमड़ी लोगों की भीड़

Updated:
विज्ञापन
अंचल कार्यालय में लगे जनसुवाई में उमड़ी लोगों की भीड़

अंचल कार्यालय में लगे जनसुवाई में उमड़ी लोगों की भीड़

विज्ञापन

बरारी बिहार सरकार के निर्देश पर अंचल कार्यालय में सोमवार को जन-सुनवाई के तहत लोगों की समस्या को सुना गया. सीओ मनीष कुमार व आरओ अमन कुमार जन -सुनवाई के तहत लोगों की कतारबद्ध ढंग से सुनवाई करते रहे. सीओ जब बाहर निकले तो कई लोग सड़क पर सीओ को अपनी समस्या से अवगत कराया. सेन्ट्रल बैंक सुखासन के शाखा प्रबंधक द्वारा विसनपुर के ग्रामीण का बचत खाता में होल्ड लगा दिया. जिसके कारण खाताधारी का जमा पैसा निकासी बंद हो गयी. सीओ के समक्ष ग्रामीण खाता धारक ने बताया कि खाता में जीआर की राशि सात हजार पहुंच गई है. उसका स्पष्टीकरण अंचल से खाताधारक को लाने की बात कहकर खाता होल्ड पर है. छोटी भैंसदीरा में देवेन्द्र नाथ पाठक ने अपनी जमीन पर जबरन कब्जा करने का आरोप दमन पाठक व अन्य पर लगाते हुए कार्रवाई की अपील की. दर्जनों समस्या को अचल में सुना गया कई का निष्पादन तो कई को कार्रवाई के लिए भेजा गया.

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन