भंगहा में आज लगेगा सहयोग शिविर, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा

Published by : RAJKISHOR K Updated At : 18 May 2026 7:41 PM

विज्ञापन

भंगहा में आज लगेगा सहयोग शिविर, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा

विज्ञापन

फलका प्रखंड के भंगहा पंचायत स्थित राजकीय बुनियादी विद्यालय भंगहा में मंगलवार को आयोजित होने वाले सरकार के सहयोग शिविर को लेकर सोमवार को जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने शिविर स्थल का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने शिविर की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी के साथ उप विकास आयुक्त अमित कुमार, वरीय उप समाहर्ता अभिषेक रंजन, अनुमंडल पदाधिकारी प्रद्युम्न सिंह यादव सहित कई प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे. अधिकारियों ने शिविर स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था, बैठने की व्यवस्था, पेयजल, साफ-सफाई तथा आमलोगों की सुविधाओं से जुड़े सभी कार्यों को समय पर पूरा करने का निर्देश दिया. जिला पदाधिकारी ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिले के विभिन्न प्रखंडों की पंचायतों में प्रत्येक माह के पहले एवं दूसरे मंगलवार को सहयोग शिविर आयोजित किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि मंगलवार को आयोजित होने वाला यह पहला सहयोग शिविर है. जिसकी तैयारियों और प्राप्त आवेदनों के निष्पादन की स्थिति का जायजा लिया जा रहा है. उन्होंने कहा कि शिविर का मुख्य उद्देश्य आमलोगों से प्राप्त आवेदनों का त्वरित निष्पादन करना है. जिन आवेदनों का समाधान हो चुका है. उसकी जानकारी शिविर में आने वाले लाभार्थियों को दी जायेगी. यदि कोई व्यक्ति नई समस्या अथवा आवेदन लेकर शिविर में पहुंचता है, तो उसका भी शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित किया जायेगा. डीएम ने बताया कि जिले के प्रभारी मंत्री डॉ प्रमोद कुमार भी सहयोग शिविर का भ्रमण करेंगे. उन्होंने कहा कि जिले के सभी 16 प्रखंडों की चयनित पंचायतों में आयोजित होने वाले सहयोग शिविर की तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं. शिविर के सफल संचालन एवं शिकायतों के सही निष्पादन को लेकर सभी बीडीओ, सीओ एवं प्रखंड स्तरीय अधिकारियों को विशेष निर्देश दिए गए हैं. इस अवसर पर बीडीओ सन्नी सौरभ, सीओ सोमी पोद्दार, मनरेगा पीओ ऋषि प्रकाश, जीविका बीपीएम बीपीएम प्रीति कुमारी, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन