सुगम्य यात्रा दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग के सहायक निदेशक अमरेश कुमार ने मंगलवार को सुगम्य यात्रा दल को हरी झंडी दिखा कर समाहरणालय परिसर से रवाना किया.
कटिहार. जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग के सहायक निदेशक अमरेश कुमार ने मंगलवार को सुगम्य यात्रा दल को हरी झंडी दिखा कर समाहरणालय परिसर से रवाना किया. इस सुगम्य यात्रा दल में दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग के सहायक निदेशक अमरेश कुमार, सक्षम के जिला प्रबंधक विजय कुमार, सदर बुनियाद केंद्र के टेक स्पीच एंड हियरिंग ज्ञान देवी पासवान, कार्यपालक सहायक मनीष कुमार भारती शामिल है. सहायक निदेशक दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग की ओर से दल में शामिल सदस्यों को निर्देशित किया गया है कि सार्वजनिक स्थलों रेलवे स्टेशन तथा बुनियाद केन्द्र एवं समाहरणालय परिसर पर पहुंचकर निर्धारित मानकों के अनुपालन को लेकर जागरूकता विकसित करते हुए ””येस टू एक्सेस एप”” के माध्यम से संग्रहण के लिए सुगम्यता आंकड़ों का अपने स्तर से सरकारी, निजी भवनों व स्थलों का चयन करते हुए सुगम्यता ऑडिट करना सुनिश्चित करेंगे. सभी निजी व सरकारी, सार्वजनिक भवनों, स्थलों तथा कार्यालय प्रधानों को निर्देश दिया गया है कि सुगम्यता यात्रा के दौरान सुगम्यता ऑडिट में आवश्यक सहयोग प्रदान करना सुनिश्चित करेंगे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




