पूर्व एसटी आयोग अध्यक्ष ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का लिया जायजा

पूर्व एसटी आयोग अध्यक्ष ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का लिया जायजा
मनिहारी मनिहारी एसडीएम त्रिलोकी नाथ सिंह व पूर्व एसटी आयोग अध्यक्ष शंभू सुमन ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का जायजा लिया. धुरियाही, दिलारपुर पंचायत समेत अन्य बाढ़ प्रभावित क्षेत्र मोटर बोट से पहुंचे. बाढ़ पीड़ितों से मिले. बाढ़ पीड़ितों के लिए सामुदायिक किचन चलाया जा रहा है. पूर्व एसटी आयोग अध्यक्ष शंभु सुमन ने कहा कि बाढ़ पीड़ितों को सरकारी सहायता मिल रही है. उन्होंने कहा कि हमारे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने साफ शब्दों में कहा है कि आपदा के समय पहला हक आमलोगों का है. पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि सभी सहायता बाढ़ पीड़ितो को मिलेगी. मौके पर धुरियाही मुखिया राजकुमार मंडल, मंजय साह आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजकिशोर
राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










