पिकअप के टक्कर बाईक सवार दम्पति घायल

पिकअप के टक्कर बाईक सवार दम्पति घायल
कुरसेला एसएच 77 पर रविवार शाम प्रखंड कार्यालय के समीप पिकअप के टक्कर से बाईक सवार दंम्पति गम्भीर रुप से घायल हो गया. घायल दम्पति को उपचार के लिये सीएचसी कुरसेला पहुंचाया गया. दुर्घटना में घायल दम्पति खगेश मंडल (30) व उनकी पत्नी थाना क्षेत्र के बल्थी महेशपुर गांव के वार्ड दो का निवासी है.जानकारी अनुसार बाईक सवार पत्नी के साथ बाजार से सब्जी खरीद कर घर लौट रहा था. इसी बीच प्रखंड कार्यालय के समीप पिकअप ने बाईक सवार को टक्कर मार दिया.टक्कर से पति पत्नी घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा.पिकअप के टक्कर से बाईक बम्पर में फंस गया. बावजूद फंसे बाईक के साथ पिकअप आगे भागने का प्रयास करता रहा. घटना को लेकर लोगो में पिकअप चालक के प्रति आक्रोश देखा गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजकिशोर
राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










