इफ्तार पार्टी में सम्मिलित होकर गंगा जमुनी तहजीब की मिसाल किया पेश

इफ्तार पार्टी में सम्मिलित होकर गंगा जमुनी तहजीब की मिसाल किया पेश
प्राणपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत उत्तरी लालगंज पंचायत के भावी मुखिया प्रत्याशी शिव कुमार साह ने सब्जी मंडी लाभा चौक के समीप इफ्तार पार्टी का आयोजन कर गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल पेश की है. जिसमें विभिन्न समुदायों के लोग एक साथ शामिल होकर इफ्तार किया और आपसी भाईचारे का संदेश दिया. इफ्तार पार्टी में बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे, सभी ने एक-दूसरे को रमजान की मुबारकबाद दी और क्षेत्र में अमन-चैन व भाईचारे की कामना की. इस मौके पर शिव कुमार साह ने कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में आपसी प्रेम, सौहार्द और एकता मजबूत कि मजबुती प्रदान करती है, इस मौके पर सैकड़ों रोजादार मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजकिशोर
राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










