कटिहार में बिहार रक्षा वाहिनी स्वयं सेवक संघ के चुनाव को लेकर सुरक्षा व्यवस्था की मांग

कटिहार में बिहार रक्षा वाहिनी स्वयं सेवक संघ के चुनाव को लेकर सुरक्षा व्यवस्था की मांग
कटिहार. बिहार रक्षा वाहिनी स्वयं सेवक संघ जिला शाखा के संघ प्रतिनिधियों के चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया के दौरान सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की गई है. इस संबंध में संघ की ओर से जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक को पत्र देकर आवश्यक कार्रवाई करने का अनुरोध किया गया है. पत्र में बताया गया है कि बिहार रक्षा वाहिनी स्वयं सेवक संघ, जिला शाखा के प्रतिनिधियों का कार्यकाल समाप्त हो गया है, जिसके बाद नए प्रतिनिधियों के चयन के लिए चुनाव प्रक्रिया प्रारंभ की जा रही है. इसके तहत नामांकन की तिथि 22 मार्च निर्धारित की गई है. कार्यक्रम के अनुसार बिहार गृह रक्षा वाहिनी कार्यालय में सुबह 10:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे वहीं नामांकन वापसी का समय दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:00 बजे तक तय किया गया है.संघ के पदाधिकारियों ने जिला प्रशासन से अनुरोध किया है कि नामांकन प्रक्रिया के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी तथा पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जाए, ताकि पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजकिशोर
राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










