क्रिएटर हिमांशी से सीखें कच्चे आम से अमचूर पाउडर बनाने का आसान तरीका

Updated at : 16 Mar 2026 8:56 AM (IST)
विज्ञापन
Homemade Amchur Powder

होममेड अमचूर पाउडर (फोटो- इंस्टाग्राम @ohfoodiefinds)

Homemade Amchur Powder: आपने कच्चे और पके आम से घर पर कई तरह का डिश बनाया होगा. लेकिन क्या आपको पता है कि आप घर पर आसानी से कच्चे आम से अमचूर पाउडर तैयार कर सकते हैं. आप इस आर्टिकल की मदद से अमचूर पाउडर बनाने के बारे में जान सकते हैं.

विज्ञापन

Homemade Amchur Powder: अमचूर पाउडर का इस्तेमाल घर की रसोई में जरूर होता है. इसका खट्टा स्वाद दाल, सब्जी, चाट, कढ़ी, स्नैक्स और कई तरह की चटनी में डालने से लाजवाब लगता है.आमतौर पर लोग इसे बाजार से खरीदकर इस्तेमाल करते हैं, लेकिन अब आप इसे आसानी से घर पर भी तैयार कर सकते हैं. गर्मी का मौसम आते ही बाजार में कच्चे आम भरपूर मात्रा में मिलने लगते हैं. ऐसे में आप इन कच्चे आमों का इस्तेमाल करके घर पर ही होममेड अमचूर पाउडर बना सकते हैं. घर पर बना अमचूर न सिर्फ स्वाद में अच्छा होता है, बल्कि इसमें किसी तरह की मिलावट भी नहीं होती है. इस अमचूर पाउडर को बनाने का तरीका इंस्टाग्राम अकाउंट @ohfoodiefinds पर बताया गया है. 

होममेड अमचूर पाउडर बनाने के लिए क्या चाहिए? 

  • कच्चे आम 
  • अरारोट पाउडर  या कॉर्न फ्लोर 

होममेड अमचूर पाउडर बनाने की विधि क्या है?

  • सबसे पहले आप कच्चे केरी को अच्छे से साफ पानी से वॉश करके कपड़े से साफ कर लें. 
  • अब इसे छीलकर पतले स्लाइस में काट लें या कद्दूकस कर लें. कद्दूकस करने से ये जल्दी सूख जाता है. इसके बाद इसे एक प्लास्टिक शीट पर अच्छी तरह फैला दें. इसके ऊपर से आप अरारोट पाउडर लगाएं आप कॉर्न फ्लोर भी इस्तेमाल कर सकते हैं. इस स्टेप को स्किप नहीं करना है. इससे पाउडर का कलर व्हाइट आता है. हाथों से इसे अच्छे से मिक्स करें जिससे ये पूरी तरह कोट हो जाए. 
  • अब इसे धूप में सुखाएं जब तक ये पूरी तरह क्रिस्प और ड्राई न हो जाएं. ड्राई होने के बाद आप इसे मिक्सर जार में डालकर अच्छे से फाइन पाउडर बना लें. 
  • पाउडर बनने के बाद आप इसे छन्नी की मदद से छान लें. अब इसे आप एयर टाइट डब्बे में भरकर स्टोर करें. फ्रिज में रखने से ये एक साल तक खराब नहीं होता है. इसी तरह आप घर पर अमचूर पाउडर बना सकते हैं. 

यह भी पढ़ें: Rajbhog Ice Cream: स्वाद ऐसा कि भूल जाएंगे बाजार का स्वाद, बिना झंझट के घर पर बनाएं शाही राजभोग आइसक्रीम

यह भी पढ़ें: Gulab Jamun: अब बाजार जाने की जरूरत नहीं, घर पर बनाएं मिल्क पाउडर से टेस्टी गुलाब जामुन

विज्ञापन
Priya Gupta

लेखक के बारे में

By Priya Gupta

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर के लाइफस्टाइल बीट पर 1 साल से काम कर रही हैं. यहां वे हेल्थ, फैशन और भी ट्रेंड से जुड़ी आर्टिकल लिखती हैं. ये हर लेख को दिल से लिखती है, जो पाठकों को सिर्फ जानकारी नहीं, एक एहसास पहुंचा सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola