सिमरिया में विशेष सर्वे शुरू: भू-स्वामियों से सहयोग की अपील

Updated at : 06 Apr 2026 6:43 PM (IST)
विज्ञापन
सिमरिया में विशेष सर्वे शुरू: भू-स्वामियों से सहयोग की अपील

सिमरिया में विशेष सर्वे शुरू: भू-स्वामियों से सहयोग की अपील

विज्ञापन

कोढ़ा कोढ़ा प्रखंड के राजस्व ग्राम सिमरिया, थाना संख्या 159 में विशेष सर्वेक्षण कार्यक्रम के तहत उत्तरी सिमरिया पंचायत एवं दक्षिणी सिमरिया पंचायत में कार्य प्रारंभ कर दिया है. पूरे राजस्व ग्राम सिमरिया का मानचित्र निर्माण किया जायेगा. विभाग द्वारा जारी सूचना में सभी भू-स्वामियों, रैयतों व जनप्रतिनिधियों से अपील की है कि वे सर्वेक्षण कार्य में सक्रिय सहयोग प्रदान करें. संबंधित व्यक्ति अपने-अपने प्लॉट व खेसरा से जुड़े मूल दस्तावेज एवं उसकी छायाप्रति के साथ निर्धारित शिविर कार्यालय में अनिवार्य रूप से उपस्थित हो. विभाग ने स्पष्ट किया है कि प्रस्तुत दस्तावेजों की जांच विशेष सर्वेक्षण अमीन द्वारा की जायेगी. ताकि भूमि से संबंधित अभिलेखों का सही-सही सत्यापन हो सके. प्रशासन ने कहा है कि यह सर्वेक्षण कार्य भूमि अभिलेखों को अद्यतन व पारदर्शी बनाने की दिशा में एक अहम कदम है. भविष्य में भूमि विवादों में कमी आयेगी.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन