विदेशी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

Smuggler arrested with foreign liquor
कटिहार. सहायक थाना पुलिस ने संध्या गश्ती के क्रम में एक शराब तस्कर को 5.625 लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है. एसपी वैभव शर्मा के निर्देश पर सहायक थानाध्यक्ष विजय कुमार मादक पदार्थ विक्रेताओं के विरुद्ध कार्रवाई करते आ रही है. सहायक थाना पुलिस ने संध्या गश्ती के कम में रेलवे फिल्ड के पीछे एक संदिग्ध व्यक्ति को देखकर उसकी तलाशी ली. इस दौरान उसके पास से विदेशी शराब बरामद हुआ. पुलिस ने शराब तस्कर अर्पण साह, पिता पारस साह, हवाई अड्डा निवासी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




