सरायकेला के कुचाई में झामुमो का कार्यकर्ता सम्मेलन, संगठन विस्तार और जनगणना पर जोर

कुचाई में झामुमो का कार्यकर्ता सम्मेलन
Saraikela Kharsawan News: सरायकेला-खरसावां के कुचाई में झामुमो का कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ, जिसमें संगठन मजबूत करने, जनगणना और SIR जैसे मुद्दों पर चर्चा कर योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने पर जोर दिया गया. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.
सरायकेला से शचिंद्र कुमार दाश की रिपोर्ट
Saraikela Kharsawan News: सरायकेला-खरसावां जिले के कुचाई स्थित आम बगान में झामुमो का बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन (खरसावां विस क्षेत्र) आयोजित की गई. जिलाध्यक्ष डॉ शुभेन्दु महतो की अध्यक्षता आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्य रूप से विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), आगामी जनगणना, संगठन विस्तार जैसे अहम मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई. साथ ही सम्मेलन में संगठन विस्तार और सरकार के क्रियाकलापों को जन जन तक पहुंचाने का निर्णय लिया गया.
वर्तमान राजनीतिक हालात में संगठन की जिम्मेदारी पहले से अधिक बढ़ गई है : गागराई
विधायक दशरथ गागराई ने कहा कि वर्तमान राजनीतिक हालात में संगठन की जिम्मेदारी पहले से अधिक बढ़ गई है. उन्होंने बूथ से लेकर जिला स्तर पर पार्टी को और अधिक सशक्त बनाने पर जोर दिया, जिससे कार्यकर्ता हर स्तर पर प्रभावी भूमिका निभा सके. खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने कहा कि पार्टी की असली ताकत बूथ स्तर के कार्यकर्ता होते हैं. कार्यकर्ताओं की सक्रियता और एकजुटता से ही झामुमो की विचारधारा गांव-गांव तक पहुंचती है. उन्होंने सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया. सम्मेलन में पहुंचे कार्यकर्ताओं को मतदाता सूची, जनगणना और अन्य संवेदनशील मुद्दों पर लोगों को जागरूक करने की अपील की गई. विधायक ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए काम किया जा रहा है.
प्रस्तावित जनगणना और एसआईआर पर भी हुई चर्चा
जिलाध्यक्ष डॉ शुभेंदु महतो ने देश में प्रस्तावित जनगणना के विभिन्न पहलुओं पर भी चर्चा की. कहा कि जनगणना केवल आंकड़ों का विषय नहीं, बल्कि सामाजिक और राजनीतिक प्रतिनिधित्व से भी जुड़ा महत्वपूर्ण मुद्दा है. उन्होंने एसआईआर पर भी चर्चा करते हुए कहा कि एसआईआर के नाम पर जनता को किसी भी लोकतांत्रिक अधिकार से वंचित नहीं होने दिया जाएगा. इसके लिए पार्टी के बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को सचेत रहने होगा.
कार्यकर्ता सम्मेलन में दिशोम गुरु को दी गई श्रद्धांजलि
कार्यकर्ता सम्मेलन की शुरुआत झामुमो के संस्थापक दिशोम गुरु शिबू सोरेन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर और दीप प्रज्वलित कर की गई. दूसरे दल से कई कार्यकर्त्ता ने झामुमो का दामन थामा. सम्मेलन में समाजसेवी बांसती गागराई, जिला सचिव वैद्यनाथ टुडू, उपाध्यक्ष धरमु गोप, धनु मुखी, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष डब्बा सोरेन, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सुशीला तांती, सोनामोनी लौहार, कल्पना महतो, पार्वती गागराई, गणेश चौधरी, सुधीर महतो, गुरु चरण मुखी, नायडू गोप, धर्मेंद्र सिंह मुंडा, मुन्ना सोय, करम सिंह मुंडा, राम सोय, मुन्ना सोय, भरत सिंह मुंडा के साथ सभी प्रखंडों के पदाधिकारी उपस्थित थे.
यह भी पढ़ें: हजारीबाग: भीषण सड़क हादसे में एयर फोर्स के जवान की दर्दनाक मौत, हैदराबाद से बेटी को देखने आए थे गांव
यह भी पढ़ें: झारखंड ट्रेजरी स्कैम: 31.47 करोड़ की अवैध निकासी, DSP से लेकर सिपाही तक ने एक ही माह में 2-2 बार उठाया वेतन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By प्रिया गुप्ता
प्रिया गुप्ता पिछले एक साल से प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.
Priya Gupta
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










