Katihar चार पिकअप वैन से 17 गायों को किया जब्त, तस्कर फरार
Author Amit kumar sinh
Updated:
विज्ञापन

एसपी के निर्देश पर पोठिया थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर वाहन चेकिंग अभियान चलाकर चार पिकअप वाहन में कुल 17 मवेशी बरामद किया है.
विज्ञापन
कटिहार से नीरज की रिपोर्ट Katihar News :
एसपी के निर्देश पर पोठिया थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर वाहन चेकिंग अभियान चलाकर चार पिकअप वाहन में कुल 17 मवेशी बरामद किया है. जबकि वाहन चालक एवं तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार होने में सफल रहा. प्राप्त जानकारी के अनुसार एसपी शिखर चौधरी ने पशु तस्करी के विरुद्ध स्पेशल ड्राइव चलाने का निर्देश जारी किया है.इधर पोठिया थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना मिली की चार पिकअप वाहन पर क्रूरतापूर्वक पशुधन का अवैध परिवहन करते हुए ग्राम-खोटा एन एच -31 की आ रही है. उक्त सूचना पर पोठिया थाना अध्यक्ष के नेतृत्व में पोठिया थाना पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर थाना क्षेत्र के खोटा में वाहन चेकिंग अभियान चलाया.चालक गाड़ी छोड़कर फरार
इस दौरान नवगछिया की ओर से पिकअप भान को देखते ही पुलिस ने उसे रोकने का इशारा दिया. पुलिस की चेकिंग देख अंधेरा का फायदा उठाकर तस्कर एवं वाहन चालक गाड़ी को छोड़कर फरार हो गया. जब पुलिस ने पिकअप भान की तलाशी ली तो गाड़ी से कुल 17 मवेशी को बरामद कर पुलिस अग्रतर कार्रवाई में जुट गई है. पुलिस ने चारों वाहन को भी जब्त कर लिया है. इस संदर्भ में स्थानीय थाना में पशु क्रूरता एक्ट क तहत कांड दर्ज कर पुलिस अग्रतर कार्रवाई में जुट गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










